Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर इस हफ़्ते हरियाणा को लेकर एक दावा तेजी से शेयर किया जाने लगा। एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि हरियाणा में मुस्लिमों ने एक हिन्दू पुजारी की पिटाई कर दी। उत्तराखंड स्थित हरिद्वार से भी एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में रहा। पोस्ट को शेयर करते हुए कहा जाने लगा कि हरिद्वार में भिक्षा मांगने वाले जावेद हुसैन ने हिंदुओं और ‘गंगा’ को लेकर गलत बयानबाजी की। क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की जीत के बाद हांथों में बन्दूक लेकर फायरिंग करने वाले कुछ लोगों का एक वीडियो वायरल हो गया। पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि पाकिस्तान पर मिली जीत के बाद अफगानियों ने जश्न मनाया। हालांकि, हमारी पड़ताल में ये दावे फर्जी साबित हुए। इसी तरह कई अन्य मामलों पर वायरल हुए टॉप 5 फेक दावों का सच इस खबर में पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि हरियाणा में मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू मंदिर के एक पुजारी को पीट दिया। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

एक व्यक्ति द्वारा ‘गंगा’ और हिन्दुओं पर विवादित टिप्पणी करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुस्लिम है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

हाथों में बन्दूक लेकर जश्न मानते कुछ लोगों के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जाने लगा कि अफगानियों ने पाकिस्तान पर क्रिकेट विश्वकप में मिली जीत के बाद जश्न मनाया। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर एक महिला के वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि बलूचिस्तान की सीएम ने पाकिस्तान की जमकर खिंचाई की। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया गया कि अब मां की कोख की जगह भविष्य में फैक्ट्री में बच्चे पैदा हो सकेंगे। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
Komal Singh
July 2, 2024
Komal Singh
July 2, 2024
JP Tripathi
June 22, 2024