Fact Check
Weekly Wrap: उत्तराखंड टनल हादसा, हिंगलाज मंदिर, बिहार, राम मंदिर और शिवराज सिंह चौहान से जुड़े टॉप 5 फैक्ट चेक
उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए सरकार को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा। हालांकि, 17 दिन बाद सभी मजदूरों को सुरंग से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इसी को लेकर एक वृद्ध व्यक्ति की तस्वीर वायरल हो गई, जिसे टनल में फंसे मजदूर का बताया जाने लगा। पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक हिंगलाज मंदिर को सरकार द्वारा तोड़े जाने का भी एक दावा सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में रहा। बिहार में हिन्दू त्योहारों पर होने वाली स्कूली छुट्टियों पर सरकार द्वारा कैंची चलाये जाने की भी एक खबर तेजी से वायरल हुई। राम मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर कांग्रेसी सांसदों द्वारा काले कपड़े पहनकर विरोध जताये जाने का भी एक दावा सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। इसी तरह कई अन्य खबरों पर वायरल हुए टॉप 5 फर्जी दावों का सच इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल हादसे का बताकर वायरल हुई असंबंधित तस्वीर
सोशल मीडिया पर एक वृद्ध व्यक्ति की तस्वीर वायरल हो गई। इस तस्वीर को उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूर का बताया जाने लगा। हमारी जांच में ये दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहाँ पढ़ें।

क्या पाकिस्तान में तोड़ा गया ऐतिहासिक हिंगलाज मंदिर?
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि पाकिस्तान के सिंध में यूनेस्को की लिस्ट में शामिल हिंगलाज मंदिर को तोड़ दिया गया। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या बिहार के सभी स्कूलों में हिंदू त्योहारों की छुट्टियों में की गई कटौती?
बिहार में स्कूली छुट्टियों को लेकर एक खबर वायरल हो गई। दावा किया गया कि बिहार सरकार ने सभी स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टियां बढ़ाकर, हिंदू त्योहारों में कटौती की है। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या राम मंदिर शिलान्यास के दिन कांग्रेसी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर जताया था विरोध?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि राम मंदिर के शिलान्यास के दिन कांग्रेसी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया था। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या चुनाव के बीच शिवराज सिंह चौहान ने की बीजेपी की आलोचना?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया गया कि एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की आलोचना की है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z