Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर इस हफ़्ते यूपीआई पेमेंट को लेकर एक खबर तेजी से शेयर की जाने लगी। दावा किया जाने लगा कि 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर अब ग्राहकों को 1.1 फीसदी का शुल्क देना होगा। एक अन्य खबर को शेयर कर यह दावा किया गया कि HSBC bank India ने अपने 21 ब्रांचों को बंद कर दिया है। इसी तरह एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जाने लगा कि राजस्थान के नए बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी डांस कर रहे हैं। इसके अलावा, कई अन्य राजनीतिक और सांप्रदायिक मुद्दों पर इस हफ्ते फर्जी खबरों का बाजार गर्म रहा। इस सप्ताह की टॉप 5 फर्जी खबरों का सच इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जाने लगा कि 1 अप्रैल से आम लोगों को 2000 से अधिक यूपीआई पेमेंट करने पर 1.1 फीसदी का चार्ज देना होगा। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया के कई माध्यमों पर यह दावा किया जाने लगा कि HSBC Bank India ने अपनी 21 शाखाओं को बंद कर दिया है. हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का डांस वीडियो वायरल हो गया। दावा किया जाने लगा कि ये राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक महिला की तस्वीर शेयर कर दावा किया गया कि इस महिला ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपना लिया और भगवान शिव को 19 तोले सोने का मुकुट अर्पित किया है। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक तस्वीर वायरल हो गई। दावा किया जाने लगा कि यह उस समय की तस्वीर है जब केजरीवाल ने लिखित रूप से गडकरी से माफी मांगी थी। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
JP Tripathi
June 22, 2024
JP Tripathi
June 8, 2024
JP Tripathi
June 2, 2024