Fact Check
रोनाल्डो ने फिलिस्तीनियों के लिए बेचे अपने गोल्डन बूट या शाहरुख खान ने ‘पठान’ में किया भगवा का अपमान, हफ्ते की ये टॉप 5 फेक न्यूज़ आपको जानना जरूरी हैं
बीते दिनों अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प हफ्ते की सबसे बड़ी खबर बनी. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर झड़प से जोड़कर कई पुराने भी वीडियो वायरल किए गए. भारत-चीन के अलावा सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर भी बवाल हुआ. इसी तरह बीते हफ्ते न्यूज़चेकर ने कई और भी भ्रामक पोस्ट्स पर खबरें प्रकाशित की. इनमें से टॉप 5 फेक न्यूज़ कुछ इस तरह से हैं.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल्डन बूट बेचकर फिलिस्तीनी बच्चों को दान किए 12 करोड़ रुपए? यहां जानें सच
फीफा वर्ल्ड कप अपने अंतिम चरण में है. इसी बीच सोशल मीडिया पर पुर्तगाल फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर दावा हुआ कि उन्होंने अपने चारों गोल्डन बूट ₹12 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं और सारा पैसा फिलिस्तीनी बच्चों के लिए दान में दे दिया है. लेकिन हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला. पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है.

पीएम मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल
प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ. वीडियो के जरिए दावा किया गया कि कैमरे के सामने आने पर मोदी ने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे को पीछे हटा दिया. जब न्यूज़चेकर ने वीडियो की जांच की तो यह अधूरा निकला. पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है.

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प का नहीं है ये वायरल वीडियो
9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हाथापाई का बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ. वीडियो में कुछ सैनिकों के बीच जमकर हाथापाई होते नजर आ रही है. लेकिन यह वीडियो दो साल से भी ज्यादा पुराना है और इसका अरुणाचल प्रदेश वाली झड़प से कोई संबंध नहीं है. पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें.

डांस करती महिला के पेट पर लात मारते व्यक्ति का यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं है
इसके बाद सोशल मीडिया पर डांस करती एक महिला का वीडियो भी सैकड़ों लोगों ने यूपी का बताकर शेयर किया. वीडियो में गौर करने वाली बात यह है कि डांस करती महिला के पेट पर एक व्यक्ति लात मारते नजर आ रहा है. हमारी जांच में यह दावा झूठा निकला कि वीडियो उत्तर प्रदेश का है. पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें.

शाहरुख खान को भगवा रंग की ड्रेस से नाखुश दिखाता फिल्म का ये सीन ‘पठान’ का नहीं है
सोशल मीडिया पर ‘पठान’ फिल्म के एक गाने को लेकर यूजर्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. आरोप है कि पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग का अपमान किया. इसी कड़ी में शाहरुख खान की एक फिल्म का सीन भी वायरल है जिसके जरिए दावा हो रहा है कि उन्होंने भी ‘पठान’ में भगवा रंग का अपमान किया. लेकिन यह दावा गलत है क्योंकि फिल्म का यह सीन शाहरुख की फिल्म डॉन 2 का है, ना कि पठान का. पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in