Fact Check
Weekly Wrap: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव और इज़राइल-फ़िलिस्तीनी संघर्ष से जुड़े टॉप 5 फैक्ट चेक
फ़िलिस्तीनी संगठन हमास और इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध में अब तक हजारों लोग जान गंवा चुके हैं। इस युद्ध को लेकर सोशल मीडिया में फर्जी खबरों का बाजार गर्म है, तो वहीं दूसरी तरफ एमपी सहित देश के कई राज्यों में होने वाले आगामी विधान सभा चुनावों पर भी फ़ेक ख़बरें तेज़ी से शेयर की जा रही हैं। बुर्के में तिरंगा झंडा लेकर चल रही कुछ महिलाओं का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को शेयर कर दावा किया जाने लगा कि ये फ़िलिस्तीनी महिलाएं हैं, जो इज़राइल के हमले से बचने के लिए भारतीय झंडा लेकर गाजा से पलायन कर रही हैं। चीन में गिराई गई बहुमंज़िला इमारतों के एक वीडियो को शेयर कर इसे गाजा में हो रहे इज़राइली हमले का बताया जाने लगा। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कई फर्जी दावे सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में रहे। एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। इसी तरह कई अन्य खबरों पर वायरल हुए टॉप 5 फ़ेक दावों का सच इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

इराक़ के अरबईन मार्च का वीडियो इसराइल-फ़िलिस्तीन संघर्ष का बताकर वायरल
तिरंगा लिए बुर्का पहनी कुछ महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि ये महिलाएं गाजा से तिरंगा लेकर पलायन कर रही हैं और तिरंगा देखकर इजराइली सेना उनपर हमला नहीं कर रही है। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या एमपी के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फाड़ा कुर्ता?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया गया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयवर्धन सिंह का कुर्ता फाड़ दिया। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

यूपी बीजेपी नेताओं के बीच हुई मारपीट का पुराना वीडियो मध्य प्रदेश का बताकर वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची ज़ारी होने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने एक दूसरे को पीट दिया। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

चीन में गिराई गई बहुमंजिला इमारतों का वीडियो गाजा का बताकर वायरल
सोशल मीडिया पर धराशाई होती बहुमंजिला इमारतों के एक वीडियो को शेयर कर इसे गाजा का बताया जाने लगा। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ़ा?
सोशल मीडिया पर एक लेटर शेयर कर दावा किया गया कि मध्य प्रदेश चुनावों में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z