Fact Check
Weekly Wrap: पीएम मोदी, रेसलर्स प्रोटेस्ट, आईपीएल सहित कई अन्य मामलों पर इस हफ़्ते वायरल हुए टॉप 5 फर्जी खबरों का फैक्ट चेक
अजमेर में हुई पीएम मोदी की हालिया रैली को लेकर सोशल मीडिया पर कई फर्जी दावे वायरल हुए। एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि मोदी के विरोध में सड़कों पर नो एंट्री के पोस्टर लगाए गए। रेसलर्स प्रोटेस्ट को लेकर भी एक फर्जी दावा तेजी से वायरल हो गया। एक तस्वीर को शेयर कर कहा गया कि दिल्ली पुलिस ने पहलवान साक्षी मलिक का चेहरा पैर से कुचल दिया। आईपीएल फाइनल को लेकर भी एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि बारिश के बाद मैदान को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का प्रयोग किया गया था। इसी तरह कई अन्य मामलों पर इस हफ्ते वायरल हुए टॉप 5 फर्जी खबरों का फैक्ट चेक, इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

अजमेर में मोदी के विरोध में सड़क पर लगाए गए ‘नो एंट्री’ के पोस्टर?
सोशल मीडिया पर एक पोस्टर को शेयर कर दावा किया गया कि मोदी की अजमेर यात्रा के दौरान सड़क पर मोदी नो एंट्री के पोस्टर लगाए गए। हमारी पड़ताल में दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

पुलिस द्वारा चेहरा कुचले जाने की यह तस्वीर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक की नहीं है
सोशल मीडिया के कई माध्यमों पर पुलिसिया दमन की एक तस्वीर वायरल हो गई। दावा किया जाने लगा कि प्रदर्शन के दौरान रेसलर साक्षी मलिक के चेहरे को दिल्ली पुलिस द्वारा कुचला गया। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

पिच को हेयर ड्रायर से सुखाए जाने को दिखाती यह तस्वीर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की नहीं है
आईपीएल के इस सीजन के लिए खेले गए फाइनल मैच के दौरान तेज बारिश देखने को मिली। इसी बीच पिच को सुखाते एक हेयर ड्रायर की तस्वीर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बताया जाने लगा। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

बिहार में लड़की के साथ हुई छेड़खानी का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल
एक लड़की के साथ अभद्रता करते कुछ लड़कों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि वीडियो में नजर आ रहे लड़के मुस्लिम हैं। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने अपना लिया हिंदू धर्म?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये दावा किया गया कि हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने हिंदू धर्म अपना लिया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in