Fact Check
Weekly Wrap: राम मंदिर, शिवराज सिंह चौहान और केरल सहित राजस्थान और मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्रियों से जुड़े टॉप 5 फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर राम मंदिर को लेकर एक दावा तेजी से वायरल होने लगा। एक अश्लील पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि तस्वीर में युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहा युवक राम मंदिर का मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया है और उसका नाम मोहित पाण्डेय है। मध्य प्रदेश में भारी बहुमत के बाद बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को राज्य का सीएम बना दिया। इसके बाद एक वीडियो को शेयर कर दावा क्या गया कि कुर्सी छिन जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान रोने लगे। बस में बैठे एक बच्चे के रोने का वीडियो इस हफ्ते सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में रहा। वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि केरल के सबरीमाला में भगवान अय्यप्पा के एक छोटे से भक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्रियों को लेकर भी कई पुराने वीडियो तेजी से शेयर होते देखे गए। हालांकि, हमारी जांच में ये दावे फर्जी साबित हुए।

क्या मोहित पाण्डेय को चुना गया राम मंदिर का मुख्य पुजारी?
सोशल मीडिया पर एक अश्लील पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि यह तस्वीर मोहित पाण्डेय नामक व्यक्ति की है, जिसे राम मंदिर का मुख्य पुजारी नियुक्त किया गया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या कुर्सी जाने के गम में रो पड़े शिवराज सिंह चौहान?
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ना बन पाने से दुखी शिवराज सिंह चौहान फूट-फूट कर रोने लगे। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

रोते हुए बच्चे की केरल पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी का बताकर वायरल हो रहा दावा भ्रामक है
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि केरल के सबरीमाला में भगवान अय्यप्पा के नन्हें भक्त को गिरफ्तार किया गया है। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सरकारी बस में दिख रहे राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरल
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सरकारी बस से अपने गांव अटारी से जयपुर जा रहे हैं। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

एमपी का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद मोहन यादव के पुराने वीडियोज भ्रामक दावे के साथ वायरल
सोशल मीडिया पर कई वीडियोज को शेयर करते हुए यह दावा किया जाने लगा कि तलवारबाजी, गलत बयानबाजी और अफसरों को धमका रहे यह व्यक्ति मोहन यादव हैं, जो मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐसा कर रहे हैं। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z