Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
देश दुनिया में घटित किसी भी बड़ी घटना की जानकारी सोशल मीडिया माध्यमों पर सबसे पहले उपलब्ध हो जाती है। तकनीक के इस युग में नेता से लेकर अभिनेता तक, हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दिखाना ही चाहता है। ऐसे में कई बार इन माध्यमों पर गलत या फिर भ्रामक जानकारियां भी शेयर हो जाती हैं, जिन्हें आम सोशल मीडिया यूजर सच मानकर आगे फॉरवर्ड कर देता है। इसी क्रम में इस सप्ताह भी कई गलत या फिर फेक जानकारियां शेयर की गई थीं, जिनका हमारी टीम ने फैक्ट चेक किया है।

सोशल मीडिया पर एक पत्र के माध्यम से दावा किया गया था कि पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए, दीवाली के अवसर पर सिर्फ भारत में निर्मित चीजों को खरीदने का आग्रह किया है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि टाटा ग्रुप द्वारा अपने ग्राहकों के लिए कार जीतने की लॉटरी निकाली गई है। हमारी पड़ताल में यह दावा फेक साबित हुआ।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि राजस्थान में एक पुजारी को ज़िंदा जला दिया गया। हमारी पड़ताल में पता चला कि यह घटना हालिया दिनों की नहीं बल्कि पुरानी है।

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि जोधपुर में बाबा रामदेव का विरोध हुआ, जिसके चलते उन्हें वहां से वापस लौटना पड़ा। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।

सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने गाँधी जयंती पर दिए गए विज्ञापन में खुद की तस्वीर, महात्मा गांधी से बड़ी प्रकाशित करवाई थी। हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ।
Komal Singh
January 24, 2024
Komal Singh
January 23, 2024
Runjay Kumar
October 20, 2023