Thursday, April 23, 2026

Fact Check

Weekly Wrap: कोरोना वैक्सीन से लेकर कई अन्य मुद्दों तक, इस हफ़्ते सोशल मीडिया में वायरल हुए टॉप 5 फेक दावों का फैक्ट चेक

Written By JP Tripathi
Jan 10, 2021
banner_image

इस सप्ताह सोशल मीडिया में कई फेक दावे शेयर किए गए। कोरोना वैक्सीन के कथित साइड इफेक्ट से लेकर कई अन्य सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर फेक दावों की भरमार रही। किसान आंदोलन के नाम पर भी कई यूजर्स ने फेक दावे शेयर किए। हमारी टीम ने ऐसे ही कई फेक दावों का फैक्ट चेक किया है।

क्या पुरुषों के लिंग पर लगाया जाएगा कोरोना का टीका?

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के माध्यम से दावा किया गया कि कोरोना वैक्सीन का टीका पुरुषों के लिंग पर लगाया जाएगा। हमारी पड़ताल में वायरल दावा झूठा साबित हुआ।

पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

क्या नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति ने जार्ज फ्लॉयड की बेटी से मांगी माफ़ी?

सोशल मीडिया पर जो विडेन की एक तस्वीर वायरल हो गई। दावा किया गया कि वे अमेरिकी पुलिस की क्रूरता का शिकार हुए अश्वेत व्यक्ति जार्ज की बेटी से माफ़ी मांग रहे हैं। हमारी पड़ताल में वायरल दावा झूठा साबित हुआ।

पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

क्या कोरोना का टीका लगाने से लोग बन रहे हैं जॉम्बी?

एक न्यूज़ चैनल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया था कि कोरोना वैक्सीन लगाने से लोग जॉम्बी बन रहे हैं। हमारी पड़ताल में वायरल दावा झूठा साबित हुआ।

पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

क्या पाकिस्तान में शुरू हुआ मंदिर बनाओ अभियान?

सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया था कि पाकिस्तानी मुस्लिमों ने वहां मंदिर बनाओ अभियान शुरू किया है। हमारी पड़ताल में पता चला कि वायरल हो रहा दावा भ्रामक है।

पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

क्या एक और किसान ने सिंघु बॉर्डर पर तोड़ा दम?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ दावा किया गया था कि कैमरे के सामने प्रदर्शनरत किसान की मौत हो गई। हमारी पड़ताल में वायरल दावा झूठा साबित हुआ।

पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
No related articles found
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage