Wednesday, June 17, 2026

Fact Check

Weekly Wrap: कोरोना वैक्सीन से लेकर देश दुनिया के कई अन्य मुद्दों तक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस सप्ताह के टॉप 5 दावों का फैक्ट चेक

Written By JP Tripathi
Jan 16, 2021
banner_image

सोशल मीडिया पर इस सप्ताह कोरोना वैक्सीन को लेकर कई फेक दावे चर्चा में रहे। इसके अलावा किसान आंदोलन से लेकर कई अन्य सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर फेक दावों की भरमार रही। हमारी टीम ने ऐसे की कई दावों का फैक्ट चेक किया है।

क्या शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वैक्सीन पर जताया संदेह?

सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वैक्सीन लगवाने से मना कर दिया है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ।

पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

विकीलीक्स ने राहुल गांधी को नहीं बताया विवाहित, फेक दावा हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर विकीलीक्स का हवाला देते हुए दावा किया गया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवाहित हैं। हमारी पड़ताल में पता चला कि वायरल हुआ दावा फेक है।

पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

बदायूं गैंग रेप पीड़िता के नाम पर वायरल हुई तस्वीर फ़र्ज़ी है

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ दावा किया गया था कि यह बदायूं गैंग रेप पीड़िता की तस्वीर है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में एक महिला की गैंग रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। हमारी पड़ताल में वायरल हुआ दावा भ्रामक साबित हुआ।

पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

क्या राहुल गांधी ने इटली में खरीदी अरबों रुपये की प्रॉपर्टी?

सोशल मीडिया पर एक बिल्डिंग की तरफ इशारा करते हुए दावा किया गया था कि यह इमारत कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की है। दावा किया गया था कि उन्होंने भारत में हवाला करके इटली में यह संपत्ति खरीद ली है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा फेक साबित हुआ।

पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

क्या यूपी में पंचायत चुनाव की तारीखों का हो गया ऐलान?

सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि यूपी में पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है। दावे के मुताबिक़ सूबे में चुनाव के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए फरवरी में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा फेक साबित हुआ।

पूरा फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें:checkthis@newschecker.in

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
No related articles found
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage