Fact Check
Weekly Wrap: राजनीति के गलियारे से लेकर रेप जैसे जघन्य अपराध तक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस सप्ताह के टॉप 5 फेक दावों का फैक्ट चेक
राजनीति के गलियारे से लेकर समाज में घटित हो रहे कई ज्वलंत मुद्दों पर आये दिन फेक खबरें प्रसारित होती रहती हैं। हमारी टीम ने ऐसे ही कई फेक दावों का फैक्ट चेक किया है। यहाँ इस सप्ताह वायरल हुए टॉप 5 दावों का फैक्ट चेक पढ़ा जा सकता है।

क्या पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को मिला White House से न्योता?
अमेरिकी जनता द्वारा जो बिडेन को नया राष्ट्र प्रमुख चुने जाने के बाद भारत में एक दावा वायरल हो गया। दावे के मुताबिक राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में बिडेन ने राहुल गाँधी और मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा फेक साबित हुआ।

सड़क दुर्घटना में मृत मासूम बच्ची के शव के साथ किया गया भ्रामक दावा
एक वीडियो क्लिप में मौजूद एक बच्ची के शव के साथ दावा किया गया था कि उसकी रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना को अलीगढ़ का बताया गया था। हमारी पड़ताल में पता चला कि मामला तो अलीगढ़ का है। लेकिन बच्ची के साथ रेप नहीं हुआ था।

क्या B- Fizz की बोतल में मिलाया गया है अल्कोहल?
सॉफ्ट ड्रिंक B-Fizz की बोतल के साथ दावा किया गया था कि इसमें अल्कोहल मिला है। इस पेय पदार्थ को ना पीने की भी अपील की गई थी। हमारी पड़ताल में साफ हो गया कि वायरल दावा फेक है।

क्या गिरिराज सिंह को बनाया जाएगा बिहार का सीएम?
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के नाम से वायरल हो रहे एक पत्र के माध्यम से दावा किया गया था कि बिहार का अगला सीएम गिरिराज सिंह को बनाया जा सकता है। हमारी पड़ताल में वायरल हो रहा दावा फेक साबित हुआ।

क्या केरल में दिखाई दिया पौराणिक पक्षी जटायु?
सोशल मीडिया पर एक क्लिप के साथ दावा किया गया था कि जटायु पक्षी को केरल के जंगलों में देखा गया है। हमारी पड़ताल में पता चला कि यह पौराणिक पक्षी जटायु नहीं है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें:checkthis@newschecker.in