Fact Check
Weekly Wrap: मणिपुर, यूपी और बिहार को लेकर इस हफ्ते वायरल हुए टॉप फर्जी दावों के फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर मणिपुर हिंसा से जुड़े कई फर्जी दावे इस हफ्ते वायरल होते देखे गए। आरएसएस की पोशाक पहने दो लोगों की एक तस्वीर वायरल हो गई। पोस्ट के जरिए दावा किया जाने लगा कि ये लोग मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाए जाने और उनके साथ हुई बर्बरता के मुख्य आरोपियों में शामिल हैं। यूपी को लेकर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि एक स्कूल में बारिश के दौरान आग के गोले गिरने लगे। बिहार में एक महिला के साथ कुछ लोगों द्वारा की गई बदसलूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया के कई माध्यमों पर वायरल हो गया। वीडियो को शेयर कर बिहार की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा गया था। इसी तरह कई अन्य मामलों पर इस हफ्ते वायरल हुए टॉप 5 फर्जी खबरों का सच इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

आरएसएस के कपड़ों में दिख रहे ये लोग मणिपुर में महिलाओं से हुई बर्बरता के आरोपी नहीं हैं
सोशल मीडिया पर आरएसएस के कपड़ों में दिख रहे दो लोगों की एक तस्वीर वायरल हो गई। इस पोस्ट के जरिए कहा गया कि ये दोनों मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के आरोपी हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या यूपी के अयोध्या में हुई आग की बारिश?
सोशल मीडिया के कई माध्यमों पर आग की बारिश का एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को अयोध्या के एक स्कूल का बताकर शेयर किया जा रहा था। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

बिहार में महिला के साथ हुई अभद्रता का पुराना वीडियो हालिया दिनों का बताकर वायरल
एक महिला के साथ हुई अभद्रता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दावा किया जाने लगा कि यह वीडियो मौजूदा बिहार सरकार के समय का है। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

पाकिस्तान पहुंची भारतीय महिला अंजू का नहीं है यह वायरल वीडियो
दो पुरुषों के साथ नज़र आ रही एक महिला का वीडियो हाल ही में भारत से पाकिस्तान गई अंजू का बताकर शेयर किया गया। हमारी पड़ताल में यह जानकारी सामने आई कि वीडियो में दिख रही महिला अंजू नहीं, बल्कि रत्ना (दूसरा नाम श्रावणी) नामक एक डिजिटल क्रिएटर है। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

पंजाब में पानी में बैठकर चाय पीते लोगों की पुरानी तस्वीर दिल्ली का बताकर वायरल
पानी से भरी एक सड़क पर चाय पीते कुछ लोगों की एक तस्वीर वायरल हो गई। पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि यह तस्वीर दिल्ली की है, जहां बाढ़ के चलते लोग पानी में रहने को मजबूर हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in