Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
इस हफ्ते सोशल मीडिया पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, फीफा विश्वकप और गुजरात चुनाव को लेकर कई फेक खबरें शेयर की गईं। राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि मध्यप्रदेश के इंदौर में यात्रा को काफी जनसमर्थन प्राप्त हुआ। फीफा विश्वकप को लेकर भी कई फर्जी दावे शेयर होते देखे गए। गुजरात चुनाव को लेकर आप के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी का एक वीडियो यह कहते हुए वायरल हो गया कि कि उनकी सभा से भीड़ गायब थी। इसके अलावा, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि सऊदी अरब ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। इसी तरह इस हफ्ते कई अन्य मामलों पर शेयर किए गए टॉप 5 फर्जी खबरों का फैक्ट चेक, इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जाने लगा कि इंदौर में राहुल गांधी को भारी जनसमर्थन मिला। हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया गया कि सऊदी अरब द्वारा मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा कि कतर में FIFA World Cup 2022 के एक मैच के दौरान स्टेडियम में आग लग गई। हमारी पड़ताल में वीडियो के साथ शेयर किया गया दावा फर्जी साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी की एक तस्वीर वायरल हो गई। दावा किया जाने लगा कि महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका से अपनी वकालत की डिग्री हासिल की थी। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी का एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि उनकी चुनावी सभा में भीड़ नहीं आई। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Runjay Kumar
June 27, 2024
Runjay Kumar
June 26, 2024
Komal Singh
June 23, 2024