Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ फिल्म ‘पठान’ देख रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ द्वारा पठान फिल्म देखे जाने का दावा करने वाले वीडियो की पड़ताल के लिए हमने कुछ कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। हमें कोई प्रमाणिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई जो इस दावे की पुष्टि करती हो। इसके बाद हमने Invid टूल की मदद से वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम बनाए। एक कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। हमें ‘अमर उजाला‘ द्वारा 18 दिसंबर 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया है कि योगी आदित्यनाथ फीफा फुटबॉल विश्वकप का फाइनल मैच देख रहे थे। गौरतलब है कि इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो का कीफ्रेम मौजूद है। इसके अलावा, यह तस्वीर योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी मौजूद है। हमने इस तस्वीर का और वायरल तस्वीर का तुलनात्मक विश्लेषण किया, जिसे नीचे देखा जा सकता है। इससे स्पष्ट है कि वायरल वीडियो को एडिट किया गया है।

बता दें, इससे पहले एक तस्वीर के जरिए दावा किया गया था कि योगी आदित्यनाथ ने फिल्म ‘पठान’ का प्रमोशनल वीडियो देखा। यह दावा हमारी पड़ताल में भ्रामक साबित हुआ था।
इस तरह यह स्पष्ट है कि योगी आदित्यनाथ का एडिटेड वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Our Sources
Our Sources Report Published at Amar Ujala on December 18, 2022
Tweet by UP CM Yogi Adityanath on December 18, 2022
Self Analysis
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
June 28, 2024
Komal Singh
June 20, 2024
Komal Singh
June 4, 2024