Tuesday, September 1, 2026

हिंदी

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर को सिंगापुर के अख़बार का लेख बताकर सोशल मीडिया में किया गया शेयर

Written By Saurabh Pandey
Sep 6, 2019
image

Claim

यह सिंगापुर के अखबार की हेडलाइन है। इसमें मोदी की तुलना ली कुआन से की है। ली कुआन ने सिंगापुर को एक छोटे टाउन से विश्व का इकोनॉमिक पावरहाउस बना दिया। भारत आज हर क्षेत्र और विश्व में तेजी से शक्तिशाली देश बनने की और अग्रसर है जो सिर्फ मोदीजी के नेतृत्व मे ही संभव है।

 

Verification

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे दावे के मुताबिक सिंगापुर के एक अख़बार ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना सिंगापुर के महान नेता लीकुआन यू से की है। वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमनें तस्वीर को गूगल पर सर्च किया जिसके बाद पता चला कि यह दावा काफी समय से वायरल हो रहा है। नीचे दिखाए गए ट्वीट्स से आप यह देख सकते हैं कि कैसे 2016 से लेकर अब तक विभिन्न मौकों पर यह तस्वीर वायरल होती आ रही है।

 

 

 

 

 

मज़े की बात तो यह है कि राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार और पत्रकार अनुराग मुस्कान दोनों ने ही इस ख़बर को ट्विटर पर क्रमशः 22 नवम्बर 2018 और 17 नवम्बर 2018 को शेयर किया था।

 

दावे की पड़ताल के दूसरे चरण में जब “A new Lee Kuan Yew is born in India” जैसे कीवर्ड्स के साथ गूगल सर्च किया तो हमें सिंगापुर के “The Independent” नामक एक न्यूज़ पोर्टल में इस खबर से मिलती-जुलती एक खबर मिली। लेकिन दावे में दिए गए अख़बार की ख़बर से यह ऑनलाइन रिपोर्ट मेल नहीं खाती थी इसलिए हमने अपनी पड़ताल जारी रखी। बता दें कि सिंगापुर की “The Independent” नामक यह समाचार एजेंसी इसी नाम के प्रख्यात ब्रिटिश एजेंसी से किसी भी अर्थ में संबंधित नहीं है।

हमने अपनी पड़ताल जारी रखते हुए अलग-अलग कीवर्ड्स के साथ गूगल सर्च किया। गूगल सर्च के दौरान हम कई आर्काइव दस्तावेजों से भी रूबरू हुए। पड़ताल के दौरान हमें दावे में दिए हुए अखबार के शीर्षक से हूबहू मिलता Economics Times का एक लेख प्राप्त हुआ। हालांकि यह लेख हमें Economics Times की वेबसाइट पर नहीं बल्कि Times Of India के ई-पेपर पोर्टल से मिला। हमें अख़बार के कंटेंट से हूबहू मिलता जुलता कंटेंट तो Economics Times के लेख में मिल गया लेकिन फॉर्मेटिंग के लिहाज से देखें तो अख़बार की कटिंग और Economics Times के लेख में काफी असमानता थी। 

दावे में दिखाए गए अख़बार की खबर का वास्तविक स्रोत ना मिल पाने की वजह से हमने अपनी पड़ताल जारी रखी। काफी खोजबीन के बाद भी जब खबर का असली स्रोत नहीं मिला तो हमने किसी और सबूत की तलाश में फिर से Economics Times के लेख का रुख किया। इस बार हमने खबर को “टेक्स्ट व्यू” की बजाय “प्रिंट व्यू” में देखा तो हमें अख़बार में छपी खबर से हूबहू मिलती खबर दिखी।

हमें दावे के साथ दिखाए गए अख़बार की कटिंग से हूबहू मिलती जुलती खबर मिल चुकी थी। लिहाज़ा हमने यह जानने का प्रयास किया कि आखिर अख़बार में दी गई खबर किस बारे में है। हमें अपनी पड़ताल के दौरान पता चला कि 10 नवम्बर 2016 को Economics Times ने अपने लेख में एक सरकारी सूत्र के माध्यम से यह कहा था कि नोटबंदी से प्रधानमंत्री मोदी की छवि सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली कुआन यू की तरह हो गई है। दरअसल ली कुआन यू अपने 20 वर्ष के प्रधानमंत्री कार्यकाल में अनेकों आर्थिक सुधारों के लिए याद किए जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 8 नवम्बर को नोटबंदी के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें तरह-तरह की संज्ञाएँ दी। इन्ही में से एक संज्ञा के आधार पर Economics Times ने एक लेख प्रकाशित किया और फिर उसी लेख के आधार पर सिंगापुर की समाचार एजेंसी ने एक लेख लिखा था। लेकिन Economics Times के लेख को ही सिंगापुर की समाचार एजेंसी का लेख बताकर वायरल किया जाने लगा।

हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हो गया कि दावे में दिखाई जा रही अख़बार की कटिंग सिंगापुर के किसी अख़बार की नहीं बल्कि Economics Times की है।

Tools Used:

  • Google Search
  • Reverse Image Search
  • Twitter Advanced Search
  • Archive

Result: Misleading

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage