Tuesday, September 1, 2026

हिंदी

फिर गलत दावे के साथ वायरल हुआ परिजनों द्वारा मध्य प्रदेश में आदिवासी लड़की की पिटाई का वीडियो

Written By Saurabh Pandey
Oct 10, 2019
image

Claim

जुर्म सिर्फ इतना है कि लड़की दलित समाज की थी। किसी बड़े जाति के खेत में शौच करने गयी थी। आख़िर समाज से कब जाति भेद भाव ख़त्म होगा

Verification

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि एक दलित लड़की शौच के लिए किसी बड़ी(ऊंची) जाति के व्यक्ति के खेत में गई थी जिसके बाद उसे बहुत ही निर्ममता से पीटा गया साथ ही साथ वायरल पोस्ट में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और जातिगत आधार पर किए जा रहे भेदभाव को भी बंद करने की अपील की गई है। बताते चलें कि इस वीडियो को हजारों बार लाइक और रीट्वीट किया गया है। इस खबर को दिल्ली की विधायक अलका लाम्बा तथा समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता ने भी कोट किया है। बता दें दोनों ही हैंडल ट्विटर द्वारा सत्यापित हैं।

 

इस वीडियो की पड़ताल के पहले चरण में हमनें वीडियो के कीफ्रेम्स निकालकर गूगल सर्च किया। पहली बार कीफ्रेम्स के साथ गूगल सर्च करने पर हमें कोई भी परिणाम प्राप्त नहीं हुआ।

फिर हमने पोस्ट में किए जा रहे दावे के मुताबिक “Dalit Girl Beaten” कीवर्ड की सहायता से गूगल सर्च किया तो वीडियो की सच्चाई परत दर परत खुलने लगी।

गूगल सर्च के दौरान हमें वीडियो के कीफ्रेम से मिलती जुलती एक तस्वीर मिली जो कि AssamLawyers नामक एक पोर्टल पर प्रकाशित की गई थी। साथ ही साथ हमें The Hindu में प्रकाशित एक लेख मिला जिसमे वीडियो के एक कीफ्रेम का प्रयोग कर बताया गया है कि कैसे मध्य प्रदेश में एक आदिवासी लड़की को दलित लड़के के साथ भागने के लिए बर्बरता से पीटा गया।

अब हमारे हाथ में पूरी खबर लग चुकी थी लेकिन अब भी किसी विश्वसनीय लेख में वीडियो की मौजूदगी ना मिल पाने के कारण हमने अपनी पड़ताल जारी रखी। अब चूंकि हमें यह पता चल चुका था कि यह मामला मध्य प्रदेश के धार का है तथा लड़की को किसी के खेत में शौच करने की वजह से नहीं बल्कि ‘दलित’ बिरादरी के एक युवक के साथ भाग जाने के कारण बर्बरता से पीटा गया इसलिए हमने ‘धार में दलित युवक के साथ भागने की वजह से आदिवासी महिला की पिटाई” कीवर्ड्स की सहायता से गूगल सर्च किया जिसके बाद हमें इस घटना के संबंध में और अधिक जानकारी मिली।

इसी दौरान हमें NDTV के यूट्यूब चैनल पर हूबहू यही वीडियो मिला तथा वीडियो के पीछे की सारी सच्चाई हमें पता चल गई।

यही मामला इसी सााल जून में प्रकाश में आया था। दरअसल, आदिवासी समाज की एक लड़की गांव के एक दलित युवक से साथ भाग गई थी। उसके परिजनों को ये नागवार गुजरा, उन्होंने उससे कहा कि उसकी शादी भीलाला समाज के युवक के साथ तय की जाएगी लेकिन उसके इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने यह साफ़ किया है कि वीडियो में लड़की को निर्ममता से पीट रहे लोग उसके परिजन हैं जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूपी पुलिस के वायरल फैक्ट चेक हैंडल से किया गया एक ट्वीट भा हमें मिला जिसमें ऐसे ही एक दावे को कोट कर यह बताया गया है कि उक्त घटना धार की है तथा इसके संबंध में विधिक कार्यवाही की जा चुकी है।

हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हो गया कि लड़की को किसी के खेत में शौच करने की वजह से नहीं बल्कि दलित समुदाय के एक युवक के साथ प्रेम संबंध की वजह से पीटा गया तथा पीटने वाले कोई ऊंची जाति के या बाहरी लोग नहीं बल्कि उसके परिजन थे।

Tools Used

  • Google Search
  • Reverse Image Search
  • Awesome Screenshot
  • Twitter Advanced Search

Result: Misleading

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage