Wednesday, June 17, 2026

हिंदी

शिवराज सिंह चौहान ने नहीं किया हाथ टूटने का नाटक, तस्वीरों से छेड़छाड़ कर वायरल हुआ भ्रामक सन्देश

Written By Saurabh Pandey
Oct 4, 2019
image

Claim:

शिवराज सिंह चौहान ने किया हाथ टूटने का नाटक, कभी बाएं तो कभी दाएं हाथ में दिखा प्लास्टर।

Verification:

कांग्रेस समर्थित फेसबुक पेजों और ट्विटर अकॉउंटस द्वारा एक तस्वीर बड़ी तेजी से शेयर की जा रही है। वायरल सन्देश में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दो तस्वीरों को दिखाकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने हाथ टूटने का नाटक किया है। और इसी चक्कर में उन्होंने एक बार बाएं तो एक बार दाएं हाथ में प्लास्टर करा लिया।

तेजी से वायरल हो रहे इस दावे की पड़ताल करना शुरू किया। अपनी पड़ताल के पहले चरण में हमने यह जानने का प्रयास किया कि क्या सच में शिवराज सिंह चौहान के हाथ में चोट लगी है। यह जानने के लिए हमने उनके ट्विटर हैंडल को खंगालना शुरू किया। इस दौरान उनके दाएं हाथ में प्लास्टर होने की कई सारी तस्वीरें और वीडियोज मिलने लगे। इससे इतना तो साफ हो गया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथ में चोट लगी है।

जब हमने शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर हैंडल को खंगाला तो उन्होंने अपने हाथ में चोट लगने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन उनके हाथ टूटने की पहली तस्वीर उनके ट्विटर हैंडल पर पहली बार 29 सितम्बर को डाली गई थी जिसमे वह पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आये थे।

अब हमने उनके ट्विटर हैंडल पर मौजूद उनके ऑफिस एवं कुछ अन्य बीजेपी नेताओं द्वारा शेयर किए गए तस्वीरों और वीडियोज के सहारे यह पता लगाने का प्रयास किया कि चोट उनके किस हाथ में लगी है। उनके ट्विटर हैंडल पर मौजूद कई सारे वीडियोज और तस्वीरों को देखने के बाद हमें यह यकीन हो गया कि उनके दाएं हाथ में चोट लगी है और उन्होंने अपने दाएं हाथ में ही प्लास्टर लगवाया है।

अब हमने दावे के मुताबिक यह जानने का प्रयास किया कि आखिर बाएं हाथ में प्लास्टर होने का क्या कारण है। शिवराज सिंह चौहान के बाएं हाथ में प्लास्टर वाली तस्वीर को गौर से देखा जाये तो कई सारी चीजें स्वाभाविक नहीं लगती। मसलन शिवराज सिंह चौहान के बालों को संजोने का तरीका या फिर उनके चेहरे की स्वाभाविक भाव भंगिमा।

आखिर बाल संजोने के तरीके या फिर चेहरे के हाव भाव में आए इस परिवर्तन का कारण क्या है, यह जानने के लिए हमने दो स्क्रीन पर शिवराज सिंह चौहान की दो तस्वीरों की पड़ताल शुरू की। जिसके बाद हमें यह पता चला की उनकी वह तस्वीर जिसमे बाएं हाथ में प्लास्टर है वह मिरर इमेज या फ्लिप फीचर की सहायता से बनाई गई है। आजकल अधिकांश लोग स्मार्टफोन यूजर हैं और लोगों के फ़ोन में फ्लिप या फिर मिरर इमेज फीचर जरूर होगा। इसलिए यह आसानी से समझा जा सकता हैं कि किस प्रकार मिरर इमेज और फ्लिप फीचर के इस्तेमाल से शिवराज सिंह चौहान के हाथ में लगे प्लास्टर को दायें से बाएं हाथ में स्थानांतरित कर दिया गया।

नीचे हमने दो अलग-अलग तस्वीरों के माध्यम से यह समझाने की कोशिश की है कि कैसे फ्लिप फीचर के इस्तेमाल से हाथ या फिर चेहरे के हाव-भाव को बदला जा सकता है।

Comparison

हमने इस तस्वीर को मिरर फीचर का इस्तेमाल करके बनाया है। इस तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह तस्वीर को फ्लिप करके तस्वीर को बदला जा सकता है।

हमारी पड़ताल में यह साबित हो गया कि शिवराज सिंह चौहान ने प्लास्टर नहीं बदला बल्कि उनकी तस्वीर को फ्लिप करके भ्रम फैलाया गया कि उन्होंने हाथ में चोट का नाटक किया है।

Tools Used

  • Twitter Advancved Search
  • Google Reverse Image
  • Google Keyword Search
  • Paint Tool
  • Thatsthem

Result: Misleading

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage