Claim
एमपी के वरिष्ठ बीजेपी नेता प्रदीप जोशी के बारे में कुछ अश्लील सन्देश तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। एक युवक के साथ अधेड़ व्यक्ति को सोशल मीडिया में आपत्तिजनक अवस्था में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर प्रदीप जोशी की है। कांग्रेस नेता सचिन चौधरी द्वारा किए गए इस ट्वीट को सैकड़ों बार शेयर और हज़ारों बार लाइक भी किया गया है।
Verification
उज्जैन के बीजेपी नेता प्रदीप जोशी इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में हैं। एक युवक के साथ हुई उनकी चैटिंग सार्वजनिक हो जाने पर कई तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि प्रदीप के कई युवकों के साथ शारीरिक सम्बन्ध हैं। सोशल मीडिया में कई यूजर्स इस बारे में बात करते देखे जा सकते हैं।
वीर सावरकर नामक ट्विटर यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है ‘आओ कभी शाखा में”
एक अन्य ट्वीटर यूजर सुनील दत्त ने भी इस बारे में एक अखबार की कटिंग के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर की हैं।
पूरा मामला समझने के लिए किए गए आरंभिक खोज के दौरान कुछ ज्यादा हाथ नहीं लगा। इस दौरान आए आंकड़ों का स्क्रीनशॉट नीचे देखा जा सकता है।
प्रदीप जोशी और उनके बारे में शेयर की जा रही ख़बरों की हकीकत जानने के लिए गूगल खंगालना शुरू किया। इस दौरान कई समाचार माध्यमों के लिंक दिखे। अधिकतर समाचारों की हेडलाइन से पता चलता है कि प्रदीप जोशी को उनके पद से हटा दिया गया है।
खबर की तह तक जाने के लिए पड़ताल जारी रखी। इस दौरान ibc 24 का एक वीडियो प्राप्त हुआ। इस वीडियो में दिखाया गया है कि प्रदीप पर लगे आरोपों के बाद पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया है।
पड़ताल के दौरान ही
दैनिक भास्कर समाचार का एक लेख प्राप्त हुआ। खबर में कहा गया है कि एक कांग्रेसी नेता ने दावा किया है कि प्रदीप जोशी मामले में भाजयुमो नेता ने उन्हें धमकी दी है। कांग्रेस नेता राकेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि जिस युवक के साथ प्रदीप जोशी के सम्बन्ध होने की बात कही जा रही है उसे 20 दिन पहले मार दिया गया है।
अब बारी थी उस तस्वीर का सच जानने की जो इस समय सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। खोज के दौरान एक वीडियो क्लिप हासिल हुई। इसमें हूबहू वायरल चित्र को दर्शाया गया है। अब प्रदीप जोशी और वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का चेहरा मिलाना शुरू किया। इस दौरान पता चला कि दोनों व्यक्ति अलग-अलग हैं।
हमारी पड़ताल से साफ हो गया कि वायरल वीडियो में प्रदीप जोशी नहीं हैं बल्कि यह तस्वीर एक पोर्न मूवी से ली गई है।
Tools Used
- Google Reverse Image
- Twiter Advanced Search
- YouTube Search
Result
Misleading