Tuesday, September 1, 2026

Fact Check

क्या पाक सेना ने माना, भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए 200 आतंकी?

Written By Saurabh Pandey
Mar 16, 2019
image

Viral News: एक वीडियो इन दिनों खूब शेयर किया जा रहा है जिसके आधार पर दावा किया गया है कि पाकिस्तान सेना ने माना कि भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक में 200 आतंकी मारे गए।

Investigation: इस वीडियो को भारतीय मीडिया ने भी खबर के तौर पर चलाया है। हमने जब इस वीडियो को गूगल और दूसरे सर्च इंजन पर ढूंढा तो हमें एक और वीडियो मिला। हमने पाया कि ये वीडियो 2 मार्च को पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल UTV UTMAN ने पोस्ट किया था। इस वीडियो में चल रहे ऑडियो में कहा जा रहा है कि

आपको ये पता है कल दो सौ बंदा ऊपर गया था… इसका नसीब में लिखा हुआ था शहादत… हमारे नसीब में नहीं लिखा हुआ था.. हम रोज़ाना चढ़ते हैं… जाते हैं… आते हैं… ये अल्लाह के ख़ास बंदों जिसपे उसका करम होता है जिसपे उसकी ख़ास नजरो करम होती है उसको वो नसीब होता है… हर किसी को ये…

इस ऑडियो में न तो बालाकोट का जिक्र किया गया है और न ही भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक का। साथ ही ये ऑडियो कैमरे के पीछे से आ रहा है जिसकी कोई सत्यता नहीं है। साथ ही कई लोगों ने दावा किया है ये जवान भारतीय सेना द्वारा की गई सीमा पार फायरिंग में मारा गया है तो किसी ने कहा कि इसकी मौत अफगानिस्तान बॉर्डर पर हुई है। लेकिन ये साफ है कि इस वीडियो से ये साबित नहीं होता कि बालाकोट एयर स्ट्राइक में 200 आतंकी मारे गए हैं।

Result: Misleading

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage