Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Viral News-: आजकल एक चित्र में इस तरह की बातें काफी वायरल हो रही हैं कि जब देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं तब ओआईसी ने उनके कैबिनेट मंत्री फखरुद्दीन अहमद को न्योता देने के साथ ही ऐन वक्त पर उन्हें पाकिस्तान के दबाव के कारण बैठक में शामिल नहीं होने दिया था. इसके साथ ही यह बात भी दर्शाई जा रही है कि बीजेपी सरकार में इसी इस्लामिक समूह ने न सिर्फ भारत को आमंत्रित किया बल्कि उसे मुख्य अतिथि का दर्जा भी दिया।
Investigation: इस चित्र को रिवर्स सर्च करने पर हमें ऐसे कई ट्वीटर हैंडल मिले जहां यह खबर काफी प्रचारित की गई थी. गूगल पर जब इस खबर को ढूंढा गया तो हमें कई समाचार पत्रों और कई वेबसाइट्स पर इस तरह की खबर देखने को मिली कि साल 1969 में जब इस समूह की पहली बैठक मोरक्को में हुई तब ओआईसी के बुलावे पर देश की मौजूदा प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की मंत्रिमंडल के कैबिनेट सहयोगी फखरुद्दीन अहमद को शामिल होने के लिए भेजा गया. खबर की पुष्टि के लिए हमने इंडियन एक्सप्रेस के आर्काइव से 26 सितम्बर 1969 के अखबार को पढ़ा तो उसमें यह खबर मिली कि उस वक्त पाकिस्तान के राष्ट्रपति याहिया खान की आपत्ति के बाद ऐन वक्त पर इस संगठन ने भारत से आमंत्रण वापस ले लिया था. 50 साल बाद सऊदी के प्रिंस ने भारत को ओआईसी संगठन में शामिल होने का न्योता दिया।

Result: TRUE
Shaminder Singh
May 16, 2024
Pankaj Menon
April 22, 2025
Komal Singh
July 2, 2024