Viral News:
गर्मियों का मौसम आने वाला है। इस मौसम में तापमान काफी बढ़ जाता है इसलिए अपनी गाड़ियों में पेट्रोल अधिकतम सीमा तक ना भरायें नहीं तो विस्फोट हो सकता है। इस सप्ताह 5 ऐसे ही विस्फोट देखने को मिले हैं जो गाड़ियों के टैंक में हो गए। यह खबर इंडियन ऑयल द्वारा प्रसारित की गई है। इसके अलावा इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करने की बात भी कही गई है।

Investigation:
इस खबर के सामने आते ही हमने सबसे पहले इस फोटो को क्रॉप किया। इमेज रिवर्स सर्च टूल की मदद से गूगल किया। रिवर्स इमेज सर्च के दौरान कई लोग ऐसे मिले जिन्होंने अपने फेसबुक सहित ट्वीटर अकाउंट पर इसे कई बार ट्वीट और रीट्वीट किया था।
खबर की पूरी सच्चाई जानने के लिए इसकी तह तक जाना बेहद जरूरी था। अब हमने कुछ कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च करना शुरू किया। सर्च के दौरान हमें कई ऐसे स्त्रोत दिखे जिनमें यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। काफी देर तक पड़ताल करने पर हमें इस खबर से जुड़ी एक ऐसी खबर मिली जिसने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया। काफी देर खोजने के बाद इंडियन ऑयल द्वारा जारी किया गया वह पत्र भी हाथ लग गया जिसमें उसने आधिकारिक रूप से इस खबर का पूरी तरह से खंडन किया है।

Result: Fake