Fact Check
जानिए क्या है तेजस्वी सूर्या के इस वायरल तस्वीर की सच्चाई?
Viral News
तेजस्वी सूर्या की एक तस्वीर आजकल वायरल हो रही है जिसमें उन्हें कई सारे हथियारों के साथ बैठा दिखाया गया है।

Investigation
भाजपा की तरफ से इस बार के लोकसभा चुनावों में सबसे कम उम्र के प्रत्याशी तेजस्वी सूर्या को बेंगलुरु साउथ से टिकट मिलने के बाद से ही वो अचानक सुर्ख़ियों में आ गए हैं। तेजस्वी सूर्या से जुड़े कई सारे दावे सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं, ऐसा ही एक दावा हमें ट्विटर पर मिला।
हमने अपनी पड़ताल के लिए सबसे पहले वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। रिवर्स सर्च करने पर हमें यह पता चला कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर यह तस्वीर भारी मात्रा में शेयर की गई है। रिवर्स सर्च से हमें इस तस्वीर के अन्य स्रोतों के बारे में तो पता चला लेकिन तस्वीर की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आ सकी थी।
तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने तेजस्वी सूर्या से जुड़े कई अन्य तथ्यों का भी अध्ययन किया। अपनी पड़ताल के दौरान हमें तेजस्वी सूर्या का एक ट्वीट मिला जिसमे उन्होंने स्वयं इस तस्वीर की सच्चाई बताई है। तेजस्वी सूर्या ने इस मामले में खुद स्पष्टीकरण देते हुए 14 जुलाई 2017 को एक ट्वीट करके कहा था कि यह तस्वीर उनके कॉफी एस्टेट की है और आयुध पूजा के दौरान ली गई थी।

बताते चलें की भारत के अनेकों राज्यों में विभिन्न तरीकों से शस्त्र पूजन किया जाता है. ऐसी ही एक पूजा दक्षिण भारत में कुछ जगहों पर होती है जिसे आयुध पूजा के नाम से जाना जाता है। इसी आयुध पूजा की तस्वीर को अलग-अलग संदर्भो में विभिन्न दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।
Result: Fake