Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Viral News
1 जून से हर शनिवार को बैंक बंद रहेगा ऐसी ख़बर यूपी के एक क्षेत्रीय समाचार चैनल ‘के न्यूज’ की एक कटिंग बता रही है। इस चित्र को सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है।
Investigation
ये खबर मिलने के बाद सबसे पहले हमने चित्र को क्रॉप किया। क्रॉप किये हुए चित्र को गूगल रिवर्स सर्च किया। सर्च के दौरान हमें एक वेबसाइट दिखी जिसने इस ख़बर को प्रमुखता से लिखा था। इस खबर को इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ा जा सकता है।
फिलहाल, बैंकों के समय में बदलाव को लेकर इतनी बड़ी जानकारी किसी भी न्यूज़ चैनल या अखबार ने नहीं दिखाई थी इसलिए हमारा शक बढ़ गया। अब हमने गूगल के माध्यम से पड़ताल करना शुरू किया। गूगल पर खोजने के दौरान हमें एनडीटीवी की एक खबर दिखाई दी जो साल 2015 की थी। इस ख़बर में RBI ने बैंकों को छुट्टियों से सम्बंधित दिशा निर्देश दिए थे। इस ख़बर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
सच्चाई की तह तक जाने के लिए हमने रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट खंगालना शुरू किया। पड़ताल के दौरान हमें RBI की प्रेस रिलीज मिली जिसमें इस बात की पुष्टि की गई थी कि फैलाई जा रही ख़बर गलत है। बैंक ने वायरल हो रही ख़बर को तथ्यात्मक रूप से फेक करार दिया है। बैंक द्वारा जारी पत्र को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारी पड़ताल में साफ हुआ है कि फैलाई जा रही ख़बर सही नहीं है और बैंकों में छुट्टियों का क्रम पहले की तरह ही चलता रहेगा।
Result: Fake
Shaminder Singh
May 16, 2024
Pankaj Menon
April 22, 2025
Komal Singh
July 2, 2024