Wednesday, June 17, 2026

Fact Check

तस्वीर के जरिए फैलाया जा रहा है भ्रम, मुस्लिम नहीं थीं ममता बनर्जी की मां

Written By Saurabh Pandey
May 20, 2019
image

Claim

ममता बनर्जी की माता मुस्लिम हैं और ममता बनर्जी के द्वारा ज्योति बसु को आदाब करना इस बात को सही सिद्ध करता है कि ममता बनर्जी भी इस्लाम धर्म का पालन करती हैं. ममता बनर्जी ने अपनी परास्नातक डिग्री भी इस्लामिक इतिहास में किया है।

Verification

Newschecker की टीम को पश्चिम बंगाल में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद से ही कई ऐसी भ्रामक खबरें मिलीं। ऐसे में हमारे लिए इस खबर की सत्यता की जांच करना बहुत आवश्यक था। इसी क्रम में हमने सबसे पहले दी हुई तस्वीर को गूगल सर्च किया जिससे हमें कोई परिणाम नहीं मिला। हमने तस्वीर को क्रॉप करके पुनः गूगल इमेज सर्च का इस्तेमाल कर तस्वीर को सर्च किया तो हमें timescontent.com का एक लेख मिला जिसमें इस तस्वीर को लगाया गया था।


हमारी पड़ताल के दौरान हमें India Today में प्रकाशित हुई कुछ तस्वीरें मिलीं जिनमें से एक में ममता बनर्जी को ज्योति बसु के पैर छूते देखा जा सकता है।


इस तस्वीर से ये तो साफ़ हो गया कि ममता बनर्जी सिर्फ इस्लामिक तरीकों (आदाब) से ही अपने अतिथियों का अभिवादन नहीं करतीं।

अब हमने ट्वीट में किये गए दूसरे दावे की पड़ताल शुरू की जिसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी की माता मुस्लिम है और यही कारण है कि ममता बनर्जी इस्लाम धर्म का पालन करती हैं। हमने अलग-अलग कई कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल सर्च करके उनकी माता के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जिसके बाद हमें पता चला की ममता बनर्जी की माता का नाम गायत्री देवी था और वो एक हिन्दू थी। उनके देहांत के बाद उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। Times of India ने वीडियो के साथ इस खबर को प्रकाशित किया था जिसमें बताया गया है कि 81 वर्ष की अवस्था में एक लंबी बीमारी के बाद जब ममता बनर्जी की माता का निधन हुआ तो उनका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज़ों के अनुसार किया गया। इस आधार पर ट्वीट में किया गया दूसरा दावा गलत निकला।

ट्वीट में कहा गया है कि ममता इस्लाम का पालन करती हैं। इस दावे को कई मीडिया रिपोर्ट्स खारिज करती हैं इन रिपोर्ट्स में ममता बनर्जी के दुर्गा पूजा की तैयारियों का जिक्र किया गया है। NDTV के इस लेख को पढ़कर आप जान जाएंगे कि ममता किस तरह से दुर्गा पूजा का आयोजन करती हैं।

ट्वीट में किए गए तीसरे दावे मे कहा गया है कि ममता बनर्जी ने अपनी परास्नातक यानि पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री इस्लामिक इतिहास में की है। हमने तीसरे दावे की पड़ताल के लिए गूगल सर्च का सहारा लिया। अपनी पड़ताल के दौरान अलग-अलग कीवर्ड्स के इस्तेमाल के बाद हमें ममता बनर्जी की शिक्षा का उल्लेख कई वेबसाइट पर मिला। Economics Times के एक लेख में हमें यह जानकारी मिली कि ममता बनर्जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से इस्लामिक इतिहास में ही अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। ट्वीट में किया गया तीसरा दावा हमारी पड़ताल में सही निकला।

Tools Used

  • Google Reverse Image Search 
  • Google Search

Result: Misleading

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage