Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Viral News
देश के पीएम मोदी द्वारा अपनी माँ हीराबेन का आशीर्वाद लेते हुए एक फोटो सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है। चित्र में दिखाया जा रहा है कि उनकी माँ जिस घर में रहती हैं वहां सपा मुखिया अखिलेश यादव की फोटो लगी हुई है।

Investigation
नरेंद्र मोदी अपनी माँ हीराबेन से आशीर्वाद लेने गुजरात अपने पैतृक गाँव पहुंचे थे। हर चुनाव में वे अपनी माँ का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। इस बार उनके घर में कुछ ऐसा दिखा जिससे सोशल मीडिया में चर्चा गरमा गई। इस फोटो को देखकर ऐसा लगा कि हो सकता है उनके भाई ने या किसी और ने सपा ज्वाइन कर ली हो लेकिन काफी खोजने के बाद भी इस तरह के किसी भी खबर की पुष्टि नहीं हुई। अब बारी थी गूगल को खंगालकर सच से पर्दा उठाने की। बारीकी से देर तक खोजने के बाद हमें डेकन हेराल्ड की एक खबर दिखाई दी। इस खबर में असली चित्र को दिखाया गया था जो हीराबेन के घर की दीवारों पर लगी थी। नीचे दिए गए लिंक में इसे देखा जा सकता है।

पड़ताल के दौरान हमें अपनी माँ से मिलने पहुंचे नरेंद्र मोदी का वीडियो भी मिला जिसे न्यूज़ नेशन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर अपलोड किया था। पूरा वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इस वीडियो को प्ले करने पर 10 सैकेंड से उस हकीकत को देखा जा सकता है जो वायरल हो रही तस्वीर को पूरी तरह से खारिज करती है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी के पैतृक घर में या जहां उनकी माँ हीराबेन रहती हैं वहां की दीवार पर अखिलेश यादव की फोटो नहीं लगी है बल्कि राधा-कृष्ण भगवान के चित्र लगे साफ़ तौर पर देखे जा सकते हैं।
Result: Fake
Shaminder Singh
May 16, 2024
Pankaj Menon
April 22, 2025
Komal Singh
July 2, 2024