Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Viral News: जब 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग में देश को उनकी सेवाओं की ज़रूरत थी तो भारतीय वायु सेवा के नियमित पायलट रहे राजीव गांधी देश छोड़कर भाग गए थे
Investigation: हमारी पड़ताल में यह बात साफ़ हो गई है कि राजीव गाँधी भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलट ना होकर एयर इंडिया की व्यावसायिक उड़ानों का संचालन करते थे। भारत पाक युद्ध के दौरान इतनी भारी संख्या में पायलटों की भी आवश्यकता नहीं पड़ी कि राजीव गांधी जैसे कमर्शियल पायलटों को युद्ध के मैदान में भेजा जाता। रिवर्स इमेज सर्च के दौरान भी हमें कुछ ऐसा नहीं मिला जो इस तरह की खबर की पुष्टि करता हो। दूसरी तरफ यह बात कही गई है कि राजीव गांधी ने युद्ध के दौरान अपनी पत्नी और दोनों बच्चों का साथ भारत छोड़कर इटली में शरण ली थी। हमारी पड़ताल में यह बात सामने आई है कि युद्ध जो साल 1971, दिसम्बर में 13 दिनों तक लड़ा गया था उस दौरान सोनिया गांधी की कोख में प्रियंका वाड्रा गांधी 8 महीने की थीं। इस दौरान चिकित्सक घरेलू उड़ान तक की सलाह नहीं देते तो भला सोनिया गाँधी विदेश यात्रा पर कैसे जा सकती थीं? प्रियंका गाँधी का जन्म युद्ध के समाप्त होने के बाद साल 1972, जनवरी में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ था जिसका पुख्ता प्रमाण अस्पताल के पास आज भी उपलब्ध है।
Result: FAKE
Shaminder Singh
May 16, 2024
Pankaj Menon
April 22, 2025
Komal Singh
July 2, 2024