Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
यूपी चुनाव की हलचल के बीच सोशल मीडिया पर वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम (Ajit Anjum) के एक कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है. इस स्क्रीनशॉट के मुताबिक, अजीत ने ट्वीट किया है कि अगर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बनते हैं तो वह पत्रकारिता छोड़कर पकौड़े बेचना शुरू कर देंगे.
इस कथित ट्वीट में अजीत अंजुम के नाम के साथ ट्विटर वेरीफाइड वाला ब्लू टिक भी नजर आ रहा है. ट्वीट में लिखा है “अगर 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में योगी फिर से जीत गये तो मैं पत्रकारिता छोड़कर दिल्ली की बिल्लिमरान में चिकन पकौड़े की दुकान खोल लूंगा”.

दरअसल, कुछ दिनों पहले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने बयान दिया था कि अगर योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम दोबारा बनें तो वो यूपी छोड़ देंगे. राणा के इसी बयान के मद्देनजर अब सोशल मीडिया पर इस कथित ट्वीट के जरिए दावा किया गया है कि अजीत अंजुम ने भी योगी के दोबारा सीएम बनने पर पत्रकारिता छोड़ने की बात कही है.
इस ट्वीट की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले यह पता किया कि क्या ट्विटर पर अजीत अंजुम का वैरिफ़ाइड हैंडल सचमुच मौजूद है. खोजने पर हमें ऐसा कोई अकाउंट नहीं मिला.
लेकिन हमें अजीत अंजुम का फेसबुक अकाउंट ज़रूर मिला जो वैरिफ़ाइड था. इस अकाउंट पर अजीत अंजुम ने अपने ट्विटर हैंडल का भी जिक्र किया है.
इसकी मदद से हम अजीत अंजुम के असली ट्विटर अकाउंट तक पहुंचे. इस अकाउंट पर हमें वायरल ट्वीट के स्क्रीनशॉट को लेकर अजीत अंजुम का 5 फ़रवरी 2022 का एक ट्वीट मिला. इस ट्वीट में अजीत ने खंडन किया था कि उनके बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है.
अजीत ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि उनके नाम पर वायरल हो रहा यह स्क्रीनशॉट फर्जी है. अजीत ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि उनका असली ट्विटर हैंडल वेरीफाइड नहीं है, जबकि स्क्रीनशॉट में उनके नाम के आगे ब्लू टिक दिख रहा है. इस फर्जी ट्वीट को लेकर अजीत अंजुम ने एक वीडियो भी बनाया है जिसे यहां देखा जा सकता है.
यहां इस बात की पुष्टि हो जाती है कि अजीत अंजुम के नाम पर वायरल हो रहा यह ट्वीट एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया गया है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है.
Read More: योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी यूपी के जाटों को लेकर नहीं कही यह बात, एडिटेड ट्वीट पोस्ट हुआ वायरल
Tweet By Ajit Anjum: https://twitter.com/ajitanjum/status/1489813457574584323
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Shaminder Singh
May 16, 2024
Pankaj Menon
April 22, 2025
Komal Singh
July 2, 2024