Fact Check
क्या गृहमंत्री अमित शाह ने नूपुर शर्मा को Z श्रेणी की सुरक्षा देने के लिए लिखा पत्र? फर्जी दावा हुआ वायरल
Claim
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर यह दावा किया गया कि गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर, नूपुर शर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही है.

Fact
गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नूपुर शर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने के नाम पर शेयर किये जा रहे इस पत्र में यह बात सामने आई कि वायरल पत्र से मिलता-जुलता एक फर्जी पत्र पिछले साल भी वायरल हुआ था, जिसके बाद Newschecker द्वारा 8 जून, 2021 को इस दावे की पड़ताल की गई थी. हमने पाया कि पूर्व में वायरल फर्जी पत्र और इस वायरल पत्र का एच.एम.पी. नंबर (28647021) एक ही है. गृहमंत्री अमित शाह द्वारा योगी आदित्यनाथ तथा पुष्कर सिंह धामी को लिखे गए दोनों ही पत्रों को PIB Fact Check ने अपने ट्वीट्स में फर्जी बताया है.
इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर, नूपुर शर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की बात कहने के नाम पर शेयर किया जा रहा यह पत्र फर्जी है.
Result: Fabricated Content/False
यदि आपको यह फैक्ट चेक पसंद आया है और आप इस तरह के और फैक्ट चेक पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in