Saturday, April 25, 2026

Fact Check

क्या होटल के कमरे में लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए थे केजरीवाल? जानिए पूरा सच

Written By JP Tripathi
Jun 14, 2019
banner_image

Claim

एक होटल में अपने से 16 साल छोटी लड़की के साथ पकड़े गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 
 
Verification
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखे जाने का एक सन्देश सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से शेयर किया जा रहा है। एक ट्वीटर यूजर ने टीवी पत्रकार रवीश कुमार और केजरीवाल के बीच हुई वार्ता के दौरान इस मुद्दे पर पूछे गए कुछ सवालों की बात भी की है। ट्वीट में दैनिक भारत वेबसाइट द्वारा छापी गई एक खबर की भी चर्चा की गई है। खबर के मुताबिक केरल के एक गेस्ट हॉउस में केजरीवाल अपने से 16 साल छोटी बालिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए थे।
 

 

सबसे पहले इस बात की तस्दीक जरुरी थी कि केजरीवाल का नाम इस तरह के किसी प्रकरण में आया है या नहीं। ट्वीट में वेबसाइट की खबर को क्रॉप कर खोजने के बाद आये प्रारम्भिक नतीजे आप नीचे देख सकते हैं
पड़ताल के दौरान हमारी नजर एक वेबसाइट के लेख पर पड़ी। instantfbnews ने कपिल बजाज नाम के एक व्यक्ति के हवाले से केजरीवाल को एक्सपोज करने की बात कही है। लेख में बताया गया है कि कपिल बजाज जो अरविन्द केजरीवाल के साथ रहा करते थे उन्होंने एक टूर के दौरान होटल में उनसे 16 साल छोटी लड़की को नग्नावस्था में देखा था। कपिल के दावे के मुताबिक़ मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल ने उस लड़की को दिल्ली सरकार के एक विभाग का अध्यक्ष बना दिया।
हालांकि हमें इस खबर पर भरोसा नहीं हुआ। खोज के दौरान दैनिक भारत नामक वेबसाइट के बारे में खंगालना शुरू किया। वायरल समाचार में दी गई वेबसाइट DBN.NEWS को खोजने के बाद कुछ भी हासिल नहीं हुआ। दैनिक भारत वेबसाइट की खोज शुरू की। इस नाम की वेबसाइट कब और कहाँ बनी थी इसकी पड़ताल के दौरान कई तथ्य सामने आने शुरू हुए। इस वेबसाइट के निर्माण की बात करें तो यह साल 2016 में बनाई गई थी। इसमें वेबसाइट के संचालक का नाम और नंबर सहित मेल आईडी का भी उल्लेख किया गया है।
केजरीवाल कभी इस तरह की आपत्तिजनक अवस्था में पकडे गए थे इस बात को किसी भी बड़े मीडिया संस्थान ने कवर नहीं किया है। खोज के दौरान दैनिक भारत सर्च करने पर वेबसाइट का लिंक गूगल पर दिखता है लेकिन क्लिक करने पर इस वेबसाइट का लिंक खुलकर सामने आ जाता है। ज्यादा जानकारी नीचे स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।
यह तो पुष्टि हो चुकी थी कि वायरल खबर में दिखाई जा रही वेबसाइट फिलहाल गूगल पर मौजूद नहीं है। रवीश कुमार द्वारा केजरीवाल से मीटू कैंपेन पर पूछे गए सवाल को खोजना आरम्भ किया। इस दौरान हमें केजरीवाल का साल 2015 का वह वीडियो हासिल हो गया जिसमें रवीश, केजरीवाल से साक्षात्कार करने गाज़ियाबाद स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। वीडियो में रवीश कुमार ने उनसे पार्टी में जमा हो रहे फंड पर सवाल किये थे। वीडियो को देखने के बाद यह साफ हो गया कि वायरल हो रहा सन्देश पूरी तरह से गलत है।
Tools Used
  • Google Reverse Image
  • Twitter Advanced Search
  • Who Is Who
  • Archive.today
  • Youtube
Result- False
image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage