Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Claim
मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मध्य प्रदेश के भोपाल लोकसभा सीट से किस्मत आजमा रही हैं। चुनावी दंगल के बीच प्रज्ञा को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। वायरल खबर में कहा जा रहा है कि चुनाव से ऐन वक्त पहले ही प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस खबर के वायरल होने पर बीजेपी के कई नेताओं के पैरों से जमीन खिसक गई।
Verification
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एमपी की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। इसी सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी मैदान में उतारा है। राजनीतिक पंडित जहां दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होता देख रहे हैं तो वहीं प्रज्ञा के मैदान छोड़ने वाली खबर ने सबको चौंका दिया। वायरल हो रही खबर में कुछ ऐसा लिखा गया है कि प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल से लिया अपना नाम वापस। इस ख़बर की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने गूगल रिवर्स सर्च की मदद ली। यहां कई सोशल हैंडल्स पर इस तरह की खबर घूमती दिखाई दी। प्रज्ञा ठाकुर के नाम वापस लेने की गारंटी लेता हुआ एक ट्वीट नीचे पढ़ा जा सकता है।
आखिर भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने क्यों वापस लिया अपना नाम?#LokSabhaElections2019 #PragyaThakur https://t.co/CaVL6trPTy
— MyNation (@MyNation) April 28, 2019
हालांकि हमें अभी भी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा था। पड़ताल के अगले पड़ाव पर हमें आजतक वेबसाइट की एक खबर दिखाई दी। इस खबर की हेडलाइन थी प्रज्ञा ठाकुर ने लिया नाम वापस, बीजेपी को राहत। खबर की हेडलाइन पढ़ने पर बड़ा अजीब लगा कि भला प्रज्ञा ठाकुर के नाम वापस लेने से बीजेपी को राहत क्यों होगी? हालांकि जब हमने बारीकी से खबर पर नजर डाली तो तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी थी। खबर में कहा गया था कि भोपाल सीट से निर्दलीय उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने भी नामांकन किया था। प्रज्ञा ठाकुर बड़ी तेजी से चुनाव प्रचार कर रही थी। उनके प्रचार को देखकर बीजेपी को यह डर सताने लगा था कि कहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और इनके वोट आपस में बंट ना जाए। वोटों का बंटवारा रोकने के लिए साध्वी प्रज्ञा ने निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर को मनाया और उन्हें भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मान भी दिया। विस्तृत खबर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ा जा सकता है।
ख़बर की पड़ताल के दौरान हमें एक वीडियो भी प्राप्त हुआ जिसमें साफ़ तौर पर यह दिखाया गया है कि किस तरह से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव ना लड़ने और उनका समर्थन करने के लिए मना लिया। खबर को नीचे लिंक पर क्लिक कर देखा जा सकता है।
दोनों उम्मीदवारों का नाम एक होने की वजह से इस तरह की गलतफेहमियां फैल रही हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है बल्कि एक निर्दलीय उम्मीदवार जिनका नाम भी प्रज्ञा ठाकुर है उन्होंने अपना नाम वापस लिया है।
Result: Misleading
Shaminder Singh
May 16, 2024
Pankaj Menon
April 22, 2025
Komal Singh
July 2, 2024