Fact Check
ख़ुद सत्ता में आने के बजाय बीजेपी को हराने में जुटे हैं विपक्षी दल?
Viral News
साल 2019 लोकसभा चुनाव का पहला चरण बीते कल को पूरा भी हो गया लेकिन कई ऐसे सन्देश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिनकी पड़ताल सच जानने के लिए आवश्यक है। ऐसा ही एक सन्देश कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सम्बन्ध में प्रचारित किया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि बीजेपी को छोड़कर कोई भी दल पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए नहीं लड़ रहा, कांग्रेस-230 सीट, सपा-37, माया- 37, लालू -20 और ममता 42 सीटों पर। मतलब सरकार बनाने और बहुमत के लिए कोई चुनाव नहीं लड़ रहा बस बीजेपी हार जाए इसलिए सब चुनाव लड़ रहे हैं।
Investigation
इसकी पड़ताल के लिए जब हमने रिवर्स इमेज सर्च किया तो कुछ ज्यादा हाथ नही लगा। सन्देश में कहा गया था कि कांग्रेस महज 230 सीटों पर चुनाव लड़ रही है इसलिए सबसे पहले हमने हकीक़त जानने के लिए गूगल को खंगालना शुरू किया। हमारी खोज में कई ख़बरें सामने आईं जो इस बात का इशारा करती हैं कि कांग्रेस ने 230 से ज्यादा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है और अभी कई सीटों पर प्रत्याशी उतारने बाकी हैं। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
https://bit.ly/2F39l4v
अब बारी थी समाजवादी पार्टी और मायावती की पार्टी बसपा की सीटों के बारे में जानने की। दोनों दलों ने यूपी में गठबंधन किया है जिसके चलते 37 सीट पर सपा तो 38 पर बसपा चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा सपा और बसपा ने मध्य प्रदेश सहित उत्तराखंड में भी प्रत्याशी उतारे हैं। इन दलों के प्रत्याशियों के बारे में दिए गए लिंक पर पढ़ा जा सकता है।
https://bit.ly/2Za2mQS
बात लालू की पार्टी राजद की करें तो बिहार में वह कांग्रेस गठबंधन के साथ कुल 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है इसके अलावा उसने झारखण्ड में भी कुछ प्रत्याशियों को उतारने की बात की थी। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस जहां कोलकाता में 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं उसने ओडिशा में भी प्रत्याशी उतारने की बात कही थी। हमारी वायरल पड़ताल में किया गया दावा गलत साबित हुआ.
Result: Fake