Saturday, April 25, 2026

Fact Check

ये हैं देश की पहली बंजारन महिला कलेक्टर? फर्जी है यह दावा

Written By JP Tripathi
Apr 15, 2019
image

Viral News

शेयरचैट पर कई यूजर्स ने एक मैसेज शेयर किया है जिसमें कहा जा रहा है कि देश की पहली बंजारन महिला कलेक्टर श्रीमती शोभा राठौड़ ने अपनी पारम्परिक वेशभूषा में रांची में पदभार ग्रहण किया। सबसे ख़ास बात यह है कि इस चित्र में बंजारों वाली वेशभूषा में बैठी युवती दिख रही है। खबर इतनी रुचिकर है कि बड़ी संख्या में लोग इसे शेयर कर रहे हैं।

Investigation

हमने चित्र को क्रॉप करके गूगल रिवर्स सर्च किया जिसके बाद हमें कई सोशल मीडिया हैंडल दिखे जिन्होंने इसे शेयर किया था उन्ही में से एक ट्वीट यहां पढ़ा जा सकता है।

अब बारी थी खबर की तह तक जाने की। काफी पड़ताल के बाद भी जब इस महिला के बतौर कलेक्टर शपथ लेने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो हमने रांची की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सच जानने की कोशिश की। रांची की आधिकारिक वेबसाइट पर न तो ये नाम था न ही इस महिला की तस्वीर। ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक को पढ़ा जा सकता है।

ये तो साबित हो गया कि फैलाई जा रही ख़बर फर्जी है लेकिन हमने पड़ताल जारी रखी ये जानने के लिए कि आखिर ये महिला है कौन? बहुत तलाशलने पर हमें यूट्यूब के कुछ लिंक मिले जिनमें यही तस्वीर शामिल थी। इन वीडियो के मुताबिक इस महिला का नाम पारूबाई सुरेश जाधव है।

और ढूंढने पर हमेें शेयरचैट का एक पोस्ट भी दिखा जिसमें इस तस्वीर के साथ जानकारी थी कि पारूबाई सुरेश जाधव जो कि गोर धर्म प्रचारक हैं उन्हें  आदर्श महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जिसे लेने वो अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची।

Result: Fake

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage