Thursday, June 18, 2026

Fact Check

क्या ये हैं अंग्रेज़ों को मुंहतोड़ जवाब देने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई?

Written By JP Tripathi
Apr 10, 2019
image

Viral News

हमें देशभक्ति टैग के साथ रानी लक्ष्मीबाई का एक कथित फोटो सोशल मीडिया पर मिला। इस फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये फोटो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की असली तस्वीर है जिसे ब्रिटिश फोटोग्राफर हॉफमैन ने खींचा था।

Investigation

इस तस्वीर को देखकर ही शक होता है कि क्या ये रानी लक्ष्मीबाई की तस्वीर हो सकती हैं? क्या उस वक्त कैमरे इतने अडवांस हो चुके थे कि इतनी साफ़ पोटरेट तस्वीर ले सकें? हमने इस फोटो को क्रॉप कर गूगल रिवर्स सर्च पर खोजना शुरू किया। रिवर्स सर्च के साथ ही हमारे सामने वो तमाम प्रोफाइल्स आईं जिन्होने ये तस्वीर इसी दावे के साथ पोस्ट की थीं।

खोज के दौरान हमें एक ट्वीट मिला जिसे यहां पढ़ा जा सकता है।

अब बारी थी गूगल को खंगालने की। हमने कई कीवर्ड्स का प्रयोग इस चित्र को खोजने में किया। सर्च के दौरान कई ब्लॉग, स्टोरी सहित कल्पनाओं पर आधारित लेख दिखे लेकिन किसी भी जगह इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि ये चित्र रानी लक्ष्मीबाई का है। इसके अलावा किसी भी ऑथेंटिक जगह पर हमें लक्ष्मीबाई का असली चित्र नहीं दिखाई दिया। अब हमने फोटोग्राफर हॉफमैन के बारे में जानकारी ढूंढनी शुरू की, बहुत खोजने पर हमारे सामने एक तस्वीर आई जो ब्रिटिश फोटोग्राफर द्वारा ली गई तस्वीर हो सकती है। हमें मिले ब्लॉग के मुताबिक ये तस्वीर अहमदाबाद के अमित अंबालाल नाम के पेंटर ने 1,50,000 रुपये में खरीदी थी। इस तस्वीर के पहनावे और आभूषणों को देखकर कहा जा सकता है कि ये तस्वीर रानी लक्ष्मीबाई की हो सकती है।

हमारी रिसर्च में ये तो साफ हो गया कि वायरल हो रही तस्वीर रानी लक्ष्मीबाई की नहीं है।

Result: Fake

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage