Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Viral News: शेयर चैट और ट्विटर पर एक खबर जियो फोन के बारे में बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। खबर में कहा जा रहा है कि मेक इन इंडिया का दावा करने वाली जियो कंपनी चीन में अपने फोन का निर्माण कराती है और उसी फोन को लेकर देश में बेच देती है।
Investigation: इस खबर के सामने आने के बाद हमने सबसे पहले इमेज रिवर्स सर्च टूल की मदद ली। इस टूल के द्वारा सर्च करने पर अधिवक्ता और पूर्व आप नेता प्रशांत भूषण द्वारा 23 अगस्त 2017 को किया गया एक ट्वीट दिखा जिसमें दैनिक उजाला नामक इसी समाचार की क्लिप को ट्वीट किया गया था।

इस बात से हमें संतुष्टि नहीं हुई तो हमने समाचार पंजीकरण संस्था RNI की वेबसाइट पर इस समाचार पत्र को खंगाला जहां हमें इस नाम के किसी भी समाचार पत्र के पंजीयन की सूचना नहीं मिली। अब हमने डिजिटल माध्यम यानी वेबसाइट को who is who पर जाकर खोजना शुरू किया तो पता चला कि इस नाम की कोई भी वेबसाइट पंजीकृत नहीं है और गो डैडी पर इस नाम की वेबसाइट अभी भी खरीदी जा सकती है। इस खबर को रिलायंस जियो ने भी नकार दिया है जिसके बारे में इस वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है।
हालांकि पहले जियो के फोन का निर्माण चीन में किये जाने का प्रस्ताव कंपनी द्वारा दिया गया था लेकिन बाद में मेक इन इंडिया के तहत इसका निर्माण चेन्नई में किया जा रहा है।
Result: Fake
Shaminder Singh
May 16, 2024
Pankaj Menon
April 22, 2025
Komal Singh
July 2, 2024