Claim
ये दवा आयुर्वेद है पथरी की दवा है 16मीमी पथरी को मात्र 4 घंटे में गलाकर बाहर निकाल देता है .
Verification
शरीर के किसी भी हिस्से से पथरी को 4 घंटे में गलाकर निकालने का दावा करता एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एलिमेंट्स नामक इस दवा को आयुर्वेदिक बताया जा रहा है।
हमने इस दवा के बारे में पड़ताल शुरू की। खोज के दौरान आए आरंभिक परिणामों को स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है।
गूगल खंगालने पर पता चला कि यह दवा कई ऑनलाइन माध्यमों पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। अमेज़न और इंडिया मार्ट जैसी ऑनलाइन वेबसाइट इस दवा को ग्राहकों को उपलब्ध करा रही हैं। दवा को हर्बल बताया गया है। कई तरह की हर्बल जड़ी बूटियों के मिश्रण से तैयार इस दवा से पथरी का इलाज तो होता ही है साथ ही शरीर के कई अन्य रोगों में भी असरदार होने की बात कही जा रही है।
खोज के दौरान हमें एक यूट्यूब
वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो में इस दवा का महिमामंडन करते हुए किसी भी तरह की पथरी को गलाकर निकालने का दावा किया गया है।
सोशल मीडिया में किए जा रहे दावे की हकीकत जानने के लिए कि इस दवा के इस्तेमाल से 4 घंटे के भीतर क्या सच में पथरी गलकर बाहर निकल जाती है, हमने लाइफ लाइन रिहैब सेंटर के आयुर्वेदिक डॉक्टर अमित अढ़ाना से बात की। डॉ. अमित ने इस तरह के दावे को खारिज करते हुए बताया कि कोई भी दवाई 4 घंटे में 3.5mm की पत्थरी तक नहीं गला सकती तो 16mm की पत्थरी गला पाना तो नामुमकिन है। वो खुद अपने मरीज़ों को 10-15 दिन की दवाई देते हैं। साथ ही डॉ. अमित ने इस दवाई को बनाने वाली कंपनी की रेटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ये कंपनी अपनी मार्केटिंग के लिए इस तरह के प्रोडक्ट्स तैयार करती है, कोई भी अच्छा डॉक्टर इस तरह की दवाई लेने की सलाह कभी नहीं देगा।
Tools used
- Twitter Advanced search
- Google Reverse Image
- Youtube Search
Result- Misleading