Thursday, June 18, 2026

Fact Check

मुरली मनोहर जोशी के नाम से शेयर हो रहा है ये पत्र फर्जी है

Written By JP Tripathi
Apr 15, 2019
image

Viral News

देश की प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी एएनआई के लोगो के साथ मुरली मनोहर जोशी का एक पत्र व्हट्सैप, फेसबुक पर वायरल हो रहा है लाल कृष्ण आडवाणी को लिखे इस पत्र में जोशी ने अपने दिल का दर्द बयां किया है। लिखे गए पत्र में जहां बीजेपी के मौजूदा नेतृत्व पर सवाल उठाया गया है वहीं पार्टी की आगामी नीतियों के बारे में भी बहुत कुछ लिखा गया है।

Investigation

इस पत्र की सत्यता जानने के लिए सबसे पहले हमने मुरली मनोहर जोशी से फोन पर बात करना चाहा लेकिन बात नहीं हो पाई। उनके एक निजी स्टाफ से बात करने पर उन्होंने इस तरह के किसी भी पत्र की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की। वायरल हो रहे पत्र को जब हमने ध्यान से पढ़ा तो इसमें कई जगह पर वर्तनी की गलतियां नज़र आईं जिनके बाद हमारा शक गहरा हो गया। अब बारी थी लेटर को गूगल रिवर्स सर्च करने की। इस पत्र को सर्च करने पर कुछ ज्यादा हाथ नहीं लगा। खबर को खंगालने के लिए कुछ कीवर्ड के प्रयोग से गूगल पर सर्च करने पर कुछ ऐसी जानकारियां सामने आने लगी जिससे यह साफ़ हो गया कि लिखा गया पत्र फर्ज़ी है। यह लेटर फेक है इसकी पुष्टि एएनआई ने भी ट्वीट के जरिए की है।

हालांकि यह चिट्ठी किसने वायरल की इस बारे में कोई सटीक जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक़ इस सन्दर्भ में अभी तक किसी के खिलाफ FIR भी दर्ज नहीं कराई गई है।

Result: Fake

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage