Copyright © 2022 NC Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Fact Check
पीएम मोदी के नाम पर नहीं हुआ मस्जिद का निर्माण, शेयर करने से पहले पढ़ें पूरी खबर
Claim–
मोदी के नाम पर बेंगलुरु में हुआ मस्जिद का निर्माण.
Verification– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बेंगलुरु में भव्य मस्जिद का निर्माण हुआ है। सबसे खास बात यह है कि इसका निर्माण मुसलमानों ने कराया है। ऐसा ही एक दावा सोशल मीडिया में किया जा रहा है।
मोदी जी द्वारा बनाया गया बेंगलुरु में शानदार मस्जिद लोगो ने उन्ही के नाम से रखा नाम
मोदी जी की जय RT if u r love modi pic.twitter.com/I6tHS0XWBV— Simrat Rahman (@SimratRahman) June 20, 2019
क्या सच में मोदी के नाम से देश में मस्जिद का निर्माण हुआ है? इसकी पड़ताल आरम्भ की। खोज के दौरान हमें dailynv.com नाम की एक समाचार वेबसाइट प्राप्त हुई। लेख ने अपने शीर्षक ‘प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर बन गयी मस्जिद, बंगलुरु में ‘मोदी मस्जिद’ का हुआ आरंभ’ के हवाले से एक तस्वीर भी शेयर की है। खबर के मुताबिक बेंगलुरु में बनी मस्जिद का शुभारम्भ भी कर दिया गया है। इस वेबसाइट पर कुछ और भी ख़बरों को बारीकी से अध्ययन किया तो पता चला कि यहाँ ज्यादातर ख़बरें भ्रामक हैं।
खोज के अगले पड़ाव पर मस्जिद के चित्र को ढूंढना आरम्भ किया। इस दौरान मिले तथ्यों को स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है।

बारीकी से खोजने पर हमें बेंगलुरु टाइम्स का एक यूट्यूब वीडियो प्राप्त हुआ। इस वीडियो में साफ कहा गया है कि यह मस्जिद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर नही बनाई गई। मस्जिद प्रबन्धसमिति के मौजूदा संरक्षक मौलाना सैय्यद अल्ताफ अहमद कहते हैं कि यह मस्जिद करीब 170 साल पुरानी है। वीडियो में 4:45 मिनट से उन्हें सुना जा सकता है। उन्होंने वीडियो में साफ़ किया है कि मस्जिद का निर्माण मोदी अब्दुल गफूर के नाम पर किया गया था।
क्लेम की गई खबर के साथ आप दाईं तरफ एक अन्य फोटो में मोदी की तस्वीर देख सकते हैं। इस तस्वीर का सच जानने के लिए खोजना शुरू किया। इस दौरान ज़ी न्यूज़ का एक लेख मिला। इस लेख में जिक्र किया गया है कि पीएम मोदी ने साल 2018 में इंदौर के वोहरा समाज के धर्मगुरु के आगमन पर वहां शिरकत किया था। तस्वीर में दिखाया गया दूसरा चित्र इंदौर का है।
देश में ऐसे नेताओं की कमी नहीं है जिन्होंने अपने नाम पर कई संस्थानों का निर्माण कराया है लेकिन पीएम मोदी के बारे में किया जा रहा दावा गलत है।
Tools Used
Twitter Advance search
Google Search
Google Reverse search
Result– Fake
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.