Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Viral News
इन दिनों रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा के बारे में एक ख़बर काफी वायरल हो रही है। इनके बारे में कहा जा रहा है कि महज़ 16 साल की उम्र में ये 36 हज़ार करोड़ रुपये की मालकिन हो गई हैं।
राहुल गांधी की भांजी मिराया गांधी(वाड्रा) के नाम 36 हजार करोड़ की संपत्ति है…
इतनी संपत्ति केवल 16 साल की उम्र में कहां से आई?@RahulGandhi— Nation First #Saffron (@NationFirst0008) November 26, 2018
Investigation
खबर की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले फोटो को क्रॉप किया। क्रॉप करने के बाद इसे गूगल रिवर्स सर्च पर खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें इस फोटो के बारे में जानकारी मिली जिसे यहां देखा जा सकता है।

यह तो पता चल गया कि खबर में वायरल हो रही तस्वीर किस दिन और किस जगह की है लेकिन मिराया की संपत्ति के बारे में जानकारी यहां नहीं मिल सकी। अब बारी थी 36 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के बारे में पड़ताल करने की। हमने खबर पोस्ट करने वाले ट्विटर हैंडल NationFirst008 से भी संपर्क करने की कोशिश की पर हम सफल नहीं हुए। अब हमने कुछ कीवर्ड्स का इस्तेमाल कर गूगल सर्च किया। गूगल में कई ऐसे वेबसाइट और अखबार दिखाई दिए जिन्होंने रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति के बारे में जानकारी दी। 
इसके अलावा काफी देर तक संपत्ति खंगालने की कोशिश करते रहने के बावजूद मिराया वाड्रा के बारे में कई जानकारियां मिली जैसे कि 2016 में उन्होने हरियाणा की तरफ से बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया था लेकिन उनकी संपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली बल्कि उनके पिता रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति के बारे में यहां पढ़ा जा सकता है।

Result: Fake
Shaminder Singh
May 16, 2024
Pankaj Menon
April 22, 2025
Komal Singh
July 2, 2024