Viral News:
ये राहुल गांधी की रैली में पाकिस्तानी झंडा कैसे आ गया??? क्या राहुल गांधी ने पाकिस्तान के साथ होने वाली बात पर मुहर नहीं लगा दी? भारत में रह के दुश्मन देश का झंडा क्या उनके देशविरोधी नीति को सिद्ध नहीं करता? क्या राहुल गांधी देश का विभाजन करना चाहते हैं?

Investigation:
अपनी परम्परागत अमेठी सीट के इतर केरल से चुनाव का पर्चा दाखिल करने के उपरान्त कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की वायनाड रैली में पाकिस्तानी झंडे फहराए जाने वाली खबर सोशल मीडिया में काफी तूल पकड़ रही है. कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें इस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या पकिस्तान की राहुल गांधी से सांठ-गाँठ हो गई है या फिर राहुल गांधी पाकिस्तान के किसी सूबे से चुनाव लड़ रहे हैं.
इसी वायरल मैसेज में एक ट्वीट कोयना मित्रा का भी आया है जिन्होंने राहुल गांधी को देश तोड़ने वाला बताया है. मित्रा ने कहा कि पहला भारत विभाजन जिन्ना ने किया था और अब उसकी पुनरावृत्ति राहुल कर रहे हैं. कोयना ने अपने ट्वीट में कहा कि केरल में इस्लामिक झंडा राहुल का स्वागत कर रहा था है और कांग्रेस का घोषणापत्र भारत विरोधी है. ऐसे ही कई अनगिनत ट्वीट के जरिए सोशल मीडिया पर कांग्रेस की खिंचाई की जा रही है.
.png)
सबसे पहले हमने उस वायरल फोटो को क्रॉप किया जिसमें यह कहा गया था कि कांग्रेस की रैली में पाकिस्तानी झंडे लहराए गए. इमेज रिवर्स सर्च के दौरान कई तस्वीरें दिखाई दीं जो पाकिस्तानी झंडे वाली तस्वीर से बिलकुल भिन्न थीं. अब हमने कुछ कीवर्ड्स का इस्तेमाल किया और यह जानने की कोशिश की, कि पाकिस्तानी झंडे और लहराए जा रहे झंडे में फर्क क्या है? वास्तव में राहुल गांधी की वायनाड रैली में इंडियन मुस्लिम लीग के झंडे लहराए गए जो केरल में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है. इसे यहां देखा जा सकता है.

अब बात करते हैं मशहूर मॉडल और अभिनेत्री कोयना मित्रा के ट्वीट की, कोयना द्वारा ट्वीट की गई फोटो को जब हमने क्रॉप कर सर्च किया तो कुछ ज्यादा ख़ास हाथ नहीं लगा. अब बारी थी कीवर्ड्स की मदद से पड़ताल करने की. कुछ कीवर्ड्स के इस्तेमाल के बाद वास्तविक चित्र सामने आ गई. दरअसल जिस चित्र को कोयना ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है वह वायनाड का ना होकर साल 2016 की एक रैली का है जो हमें यहां प्राप्त हुआ. इस लिंक पर क्लिक कर ज्यादा जानकारी ली जा सकती है.
Result: Fake