Thursday, June 18, 2026

Fact Check

साक्षी और अजितेश का नहीं हुआ अपहरण, हिंदुस्तान टाइम्स ने फैलाई झूठी ख़बर

banner_image
Claim
प्रेम विवाह से सुर्ख़ियों में आये अजितेश और साक्षी मिश्रा का कोर्ट परिसर से हुआ अपहरण।
Verification
क्या सच में साक्षी और अजितेश का कोर्ट परिसर से अपहरण हो गया? वाकई यह खबर चौंकाने वाली है। गौरतलब है कि बरेली के विधायक रमेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश से प्रेम विवाह करने का दावा किया है। इस प्रेम विवाह से कपल मीडिया की सुर्ख़ियों में हैं।
फेसबुक पर एक वीडियो शेयर करते हुए साक्षी और अजितेश ने अपनी जान को ख़तरा बताया था। इस मामले को मीडिया ने काफी तूल दिया। बरेली पुलिस द्वारा भेजे गए कुछ सुरक्षाकर्मी दोनों को सुरक्षा देने के लिए कल देर शाम नॉएडा पहुंचे थे। सुरक्षा मुहैया कराने के मामले में साक्षी-अजितेश द्वारा कोर्ट में दी गई अर्जी पर आज इलाहबाद उच्च न्यायालय में पेशी थी।
हिन्दुस्तान टाइम्स द्वारा लिखे लेख और ट्वीट को देखने के बाद हमने पड़ताल आरम्भ की। पड़ताल के दौरान एक लेख मिला। इंडिया टीवी द्वारा लिखे इस समाचार में बताया गया है कि अजितेश से कोर्ट परिसर में मारपीट हुई है। हालांकि उसके अपहरण की बात इस लेख में कहीं भी नहीं है।
पड़ताल के दौरान ही नवभारत टाइम्स का एक लेख प्राप्त हुआ। खबर के मुताबिक़ कोर्ट परिसर से एक जोड़े का अपहरण हो गया।  हालाँकि इस पूरी खबर में कहीं भी अजितेश या साक्षी के अपहरण की बात नहीं की गई है। इस खबर में बताया गया है कि बिजनौर के रहने वाले प्रेमी जोड़े का अपहरण हुआ है।
हिंदुस्तान टाइम्स ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। खबर के मुताबिक़ कोर्ट परिसर से अजितेश और साक्षी का अपहरण हो गया।
अपने ट्वीट में भी हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपहरण की बात कही है। ट्वीट का स्क्रीनशॉट नीचे देखा जा सकता है।
खोज के दौरान ही इंडिया टुडे की एक खबर प्राप्त हुई। खबर में साफ किया गया है कि साक्षी और अजितेश का अपहरण नहीं हुआ। ये दोनों पूरी तरह से सुरक्षित है। समाचार में साफ़ किया गया है कि एक अन्य जोड़े का गन पॉइंट पर अपहरण किया गया है।
साक्षी और अजितेश का कोर्ट परिसर से अपहरण हुआ है इस बात की पुष्टि यूपी पुलिस भी नहीं करती।
देश के अन्य मीडिया संस्थानों ने भी इस मामले में अजितेश की पिटाई की खबर दिखाई है लेकिन कहीं भी अपहरण की बात नहीं की है। वहीं जिस जोड़े का अपहरण हुआ था उसे भी पुलिस ने बचा लिया है।
Tools Used
  • Google Search
  • Twitter Advanced Search
Result- False
image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage