Saturday, April 25, 2026

Fact Check

Fact Check: शबाना आज़मी ने नहीं दिया देश छोड़ने वाला बयान

Written By JP Tripathi
May 25, 2019
banner_image
Claim
यदि मोदी दोबारा देश के पीएम बने तो देश छोड़ दूंगी: शबाना आजमी 5 साल पहले शाहरुख़ खान भी ऐसा ही बोला था उसको भी साथ ले जाना। इस तरह का एक बयान सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 
Verification
गुज़रे ज़माने की मशहूर अदाकारा शबाना आज़मी अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं। लेकिन इस बार जो बयान वायरल हो रहा है वह देश के पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में है। 23 मई को देश में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद सोशल मीडिया में कई तरह की बातें शेयर की जा रही हैं। वायरल हो रही खबर के मुताबिक़ शबाना आज़मी ने कहा था कि यदि नरेंद्र मोदी देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो वे देश छोड़ देंगी। वायरल हो रहे चित्र को खोजने के बाद आये प्राथमिक नतीजे को स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है।
ख़बर का सच सामने लाने के लिए हमने शबाना आजमी के कुछ हालिया सार्वजानिक बयान को यूट्यूब पर देखा लेकिन कहीं भी उन्होंने देश छोड़ने की बात नहीं कही है। एक यूटयूब क्लिप जिसमें शबाना बेगूसराय के CPI उम्मीदवार कन्हैया कुमार का प्रचार करने पहुंची थीं हमें प्राप्त हुआ। इस वीडियो में उन्होंने जमकर मोदी सरकार पर भड़ास निकाली लेकिन कभी इस बात का जिक्र नहीं किया कि मोदी के पीएम बनने के बाद वे देश छोड़ देंगी।
ख़बर की तह तक जाने के लिए हमने शबाना आज़मी का ट्विटर अकाउंट खंगालना शुरू किया। 11 मई को उन्होनें एक ट्वीट पोस्ट करते हुए वायरल हो रहे तथ्यों को नकार दिया है।
शाहरुख़ खान के बारे में भी देश छोड़ने की बात का वायरल हो रहे चित्र में जिक्र किया गया है। खबर की पुष्टि के लिए जब हमने शाहरुख़ का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट खंगाला तो पता चला कि उन्होंने 19 मई को एक ट्वीट कर वायरल हो रही खबर का खंडन किया था।
शबाना आज़मी और शाहरुख़ खान द्वारा वायरल हो रहे बयानों पर सफाई देने के बाद यह साबित हो गया कि खबर पूरी तरह से गलत है।
Tools Used
  • InVID
  • Google Reverse Image
  • Youtube
  • Twitter Advanced Search
Result- Fake
image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage