Tuesday, April 14, 2026

Fact Check

अभिनेता शाहरुख खान की एडिटेड तस्वीर फर्जी दावे के साथ वायरल

Written By Shubham Singh
Jan 11, 2023
banner_image

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर कल रिलीज हो गया। इसी बीच शाहरुख की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि शाहरुख को फिल्मों में जवान दिखाया जाता है, जबकि असल जीवन में वे काफी बूढ़े हो चुके हैं।

Courtesy: Twitter@Kumarrajesh1975

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर पहले भी भ्रामक दावे वायरल हो चुके हैं। Newschecker द्वारा पठान को लेकर वायरल हुए फर्जी दावों का फैक्ट चेक किया गया है, जिसे यहां और यहां पढ़ा जा सकता है।

Fact Check/Verification

दावे की सत्यता जानने के लिए हमने तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। हमें newlatestWallpaper नामक एक ब्लॉग पर वायरल तस्वीर से मिलती जुलती एक तस्वीर मिली। इस ब्लाग में शाहरुख खान की और भी ऐसी मिलती जुलती तस्वीरें हैं, जहां बताया गया है कि यह 2010 में आई फिल्म ‘खिचड़ी’ के एक इवेंट की तस्वीर है।

Courtesy: newlatestwallpaper

इन तस्वीरों को जब हमने सर्च किया तब हमें टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की वेबसाइट पर 2010 में आई फिल्म ‘खिचड़ी’ से जुड़े एक इवेंट की तस्वीरें मिली। इसके अलावा, हमें अन्य ब्लॉग साइट पर भी शाहरुख खान की वायरल तस्वीर से मिलती जुलती तस्वीरें मिलीं। इससे पहले भी कई तस्वीरों को एडिटिंग ऐप की मदद से बनाकर फर्जी दावे वायरल हुए हैं। हमने फेसऐप (Faceapp) नामक एक ऐप का इस्तेमाल करते हुए शाहरुख की तस्वीर को ‘ओल्ड एज’ फिल्टर लगाकर देखा, जिससे स्पष्ट हो गया कि वायरल तस्वीर फर्जी है।

  

Courtesy: Faceapp

इसी तरह हमने इस ऐप की मदद से अभिनेता सलमान खान की भी तस्वीर पर ‘ओल्ड एज’ फिल्टर लगाकर देखा। 

Courtesy: Faceapp

हालांकि, हम दावे के साथ यह नहीं कह सकते कि शाहरुख खान की तस्वीर किस ऐप की मदद से एडिट की गई है, लेकिन इतना जरूर है कि वायरल तस्वीर को एडिटिंग टूल की मदद से बनाया गया है। 

Conclusion

इस तरह हमारी पड़ताल में में स्पष्ट है कि अभिनेता शाहरुख खान की एडिटेड तस्वीर फर्जी दावे के साथ वायरल है। 

Result: Altered Image

Our Sources

Article published on newlatestwallpaper
Report published on Times of India
Self Analysis

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage