Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Viral News
पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सैकड़ों लोगों को असमय जान से हाथ धोना पड़ा। इसी हमले से जुड़ा एक दावा कि श्रीलंका ने देशभर में बुर्के पर प्रतिबन्ध लगा दिया है, सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल हुआ सन्देश कुछ इस प्रकार है।
” श्रीलंका में #आतंकी हमले के बाद सरकार ने सभी मॉल चर्च स्टेशन सार्वजनिक जगहों पर बोर्ड लगा दिये हैं कि यहां बुर्के में प्रवेश वर्जित है”। अगर भारत सरकार ऐसा ही भारत में कर दे तो मानवाधिकार वालों का पिछवाड़ा सुलगकर काला पड़ जाये और सेक्युलर छाती पीट पीटकर विधवा विलाप शुरू कर दें।
श्रीलंका में #आतंकी हमले के बाद सरकार ने सभी मॉल चर्च स्टेशन सार्वजनिक जगहों पर बोर्ड लगा दिये हैं कि यहां बुर्के में प्रवेश वर्जित है।
अगर भारत सरकार ऐसा ही भारत में कर दे तो मानवाधिकार वालों का पिछवाड़ा सुलगकर काला पड़ जाये और सेक्युलर छाती पीट पीटकर विधवा विलाप शुरू कर दें। pic.twitter.com/CTkMGb3yam
— Chowkidar RK Sahu (@rohitsahu02) April 24, 2019
Investigation
सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही इस ख़बर को हमने क्रॉप कर गूगल रिवर्स सर्च किया तो कई ऐसे ट्वीटर अकाउंट मिले जिन्होंने इस खबर को ट्वीट किया था। ट्वीट किये गए कुछ ट्वीट्स आप यहां पढ़ सकते हैं।
श्रीलंका में #आतंकी हमले के बाद सरकार ने सभी मॉल चर्च स्टेशन सार्वजनिक जगहों पर बोर्ड लगा दिये हैं कि यहां बुर्के में प्रवेश वर्जित है।
अगर भारत सरकार ऐसा ही भारत में कर दे तो मानवाधिकार वालों का पिछवाड़ा सुलगकर काला पड़ जाये और सेक्युलर छाती पीट पीटकर विधवा विलाप शुरू कर दें। pic.twitter.com/yRPggEaSM4
— Chowkidar Krishna Kumar (@krishnakmot) April 24, 2019
गूगल में कुछ कीवर्ड्स की मदद से खोजने पर हमें एनडीटीवी की वेबसाइट मिली जिसने श्रीलंका में बुर्के पर प्रतिबन्ध लगाने की तैयारियों की चर्चा पर लेख लिखा था। इस लेख को नीचे लिंक पर क्लिक कर पढ़ा जा सकता है।
खोज के अगले पड़ाव पर हमें इसी से मिलता जुलता एक और लेख प्राप्त हुआ जिसे नवभारत टाइम्स ने लिखा है। इसमें यह कहा गया है कि श्रीलंका अपने नागरिकों की अग्रिम सुरक्षा को लेकर चिंतित है और वह बुर्के पर पूरी तरह से रोक लगाने का प्लान तैयार कर रहा है। लेख को नीचे लिंक पर क्लिक कर पढ़ा जा सकता है।
काफी बारीकी से खोजने पर हमें कोलम्बो टेलीग्राफ में इसी मसले को लेकर लिखा गया एक सम्पादकीय प्राप्त हुआ जिसे नीचे स्थित लिंक पर क्लिक कर पढ़ा जा सकता है।
हमारी खोज के अगले पड़ाव पर हमें CNN की एक रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसे यहां क्लिक कर पढ़ा जा सकता है।
काफी देर खोजबीन करने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका ने अभी तक देश में बुर्के पर प्रतिबन्ध नहीं लगाया है बल्कि खबरों के मुताबिक़ रोक लगाने की तैयारियां की जा रही हैं।
Result: Misleading
Shaminder Singh
May 16, 2024
Pankaj Menon
April 22, 2025
Komal Singh
July 2, 2024