Saturday, April 25, 2026

Fact Check

क्या वाकई स्वाजीलैंड के राजा ने जारी किया 2 या 2 से ज्यादा शादी करने का फरमान?

Written By JP Tripathi
May 24, 2019
banner_image

Claim

स्वाजीलैंड के राजा का आदेश 2 या 2 से ज्यादा शादियां ना करने वालों को दिखा दिया जाएगा जेल का रास्ता। सोशल मीडिया पर इस तरह की एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। 

Verification
दुनिया में क्या कोई देश ऐसा भी है जहां का राजा अपने नागरिकों के लिए कुछ इस तरह का भी आदेश पारित कर सकता है? यदि हाँ, तो वास्तव में यह बेहद रुचिकर खबर हो सकती है। पड़ताल के लिये वायरल हो रही खबर की फोटो को खोजने के बाद आये प्रारंभिक नतीजे स्क्रीनशॉट में नीचे देखे जा सकते हैं।
वायरल ख़बर को कई यूजर्स ने ट्विटर पर तेजी से शेयर किया है। एक यूजर चौकीदार मुकेश ने अख़बार की कटिंग के साथ इसे शेयर किया है।
ख़बर की पड़ताल के दौरान हमें एक वेबसाइट का लिंक मिला। लेख में इस बात का दावा किया गया है कि स्वाजीलैंड के राजा ने वास्तव में वायरल हो रहा फरमान सुनाया है। पीपल्स समाचार नाम की इस वेबसाइट के मुताबिक स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय ने घोषणा की है कि पुरुषों को जून 2019 से कम से कम दो या अधिक पत्नियों से शादी करनी पड़ेगी। ऐसा नहीं करने वाले को जेल में डाल दिया जाएगा। यहां के राजा की 15 पत्नियां और 25 बच्चे हैं। उनके पिता और दादा की 70 से ज्यादा पत्नियां और 150 से अधिक बच्चे थे।
आदेश के मुताबिक स्वाजीलैंड एक बहुत ही गंभीर समस्या का सामना कर रहा है क्योंकि उसके देश में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। लेख में वायरल हो रही खबर के बारे में कुछ और भी तथ्य लिखे गए हैं। विस्तृत जानकारी इस लिंक से ली जा सकती है।
गूगल खंगालने के दौरान हमें कोहराम समाचार नाम की एक समाचार वेबसाइट दिखाई दी। इसके लेख में स्वाजीलैंड के राजा के उस हुक्म का जिक्र किया गया है जो इस समय सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस समाचार माध्यम ने लिखा है कि स्वाजीलैंड के राजा की खुद 14 पत्नियां हैं। यहां बहुविवाह की प्रथा है। खबरों के मुताबिक राजा की कुल 15 पत्नियां थीं, लेकिन पिछले साल एक पत्नी की मौत हो गई थी। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, राजा की पत्नी सेंतनी मसान्गो (37) ने कथित तौर से आत्महत्या कर ली थी। इसके साथ ही आखिरी पैराग्राफ में यह भी कहा गया है कि राजा ने वायरल हो रही खबर को नकार दिया है और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
एक अंग्रेजी समाचार वेबसाइट ने AFP के हवाले से एक लेख लिखा है। इस लेख में स्वाजीलैंड के प्रवक्ता की तरफ से बयान का हवाला देते हुए खबर को पूरी तरह से झूठा बताया है। पूरी खबर इस लिंक पर पढ़ें।
बारीकी से पड़ताल के दौरान आजतक पर स्वाजीलैंड के राजा द्वारा उस कथित आदेश का पूरा विवरण मिल गया जो इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वेबसाइट पर इस खबर को आधारहीन तो बताया ही है साथ की इस देश के बारे में कई रुचिकर तथ्य भी सामने रखे हैं। लेख के मुताबिक़ स्वाजीलैंड दक्षिणी अफ्रीका में स्थित एक देश है जिसकी सीमाएं दक्षिण अफ्रीका और मोजैम्बिक से लगती है। यह पूरी तरह राजशाही वाला दुनिया का आखिरी देश है। इस देश की कुल आबादी करीब 13 लाख है और यहां के लोग स्वाजी और अंग्रेजी बोलते हैं। अभी हाल ही में इस देश का नाम बदलकर द किंगडम ऑफ ईस्वातिनि रखा गया है।
दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां के रीति-रिवाज़ और कई अन्य चीजें आकर्षण का केंद्र होती हैं तो कई बार चौंकाती भी हैं। स्वाजीलैंड एक ऐसा देश है जहां के राजा का नाम विश्व के बड़े अमीरों में शुमार किया जाता है लेकिन जनता बेहद गरीब है और साथ ही एक बड़ी आबादी दुनिया के सबसे खतरनाक रोगों में एक HIV जैसी समस्या का सामना कर रही है। स्वाजीलैंड की कई परम्पराएं बेहद चौंकाने वाली हैं लेकिन हमारी पड़ताल से यह साफ हो गया कि वहां के राजा ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।
Tools Used
  • Google Reverse Image
  • InVID
  • Twitter Advanced Search
Result- Fake
image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage