Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Claim
तमिलनाडु में पेट्रोल डालकर एक बिहारी प्रवासी की दुकान में आग लगा दी गई.
Fact
ये 3 मार्च का केरल के त्रिप्पुनितुरा का वीडियो है. आग एक लॉटरी की दुकान में लगाई गई थी. इसका प्रवासी बिहारियों वाले मामले से कोई संबंध नहीं है.
तमिलनाडु में बिहारियों के साथ कथित भेदभाव का बताकर सोशल मीडिया पर कई फर्जी पोस्ट वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु में पेट्रोल डालकर एक बिहारी की दुकान जला दी गई.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति, एक दुकान के बाहर खड़े होकर अंदर रखे काउंटर पर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़कता है और फिर आग लगा देता है. फेसबुक पर यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. पोस्ट को शेयर करते हुए लोग इस कथित घटना पर अफसोस जता रहे हैं.

वायरल वीडियो को कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर इसकी सच्चाई सामने आ गई. यह वीडियो तमिलनाडु का नहीं, बल्कि केरल के कोच्चि में आने वाले त्रिप्पुनितुरा नाम के इलाके का है.
पिछले कुछ दिनों से यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर मीडिया संस्था Mathrubhumi ने बताया है कि यह घटना 3 मार्च 2023 की शाम को हुई थी, जब राजेश टीएस नाम के एक व्यक्ति ने एक लॉटरी की दुकान में आग लगा दी थी.
घटना को अंजाम देने से पहले राजेश ने एक फेसबुक लाइव भी किया था जिसमें उसने लॉटरी एजेंसी में आग लगाने की धमकी भी दी थी. खबरों में लॉटरी एजेंसी का नाम ‘Meenakshi Lotteries’ बताया गया है. दुकान के काउंटर पर भी मलयालम में मीनाक्षी लॉटरी लिखा देखा जा सकता है. यह केरल की एक प्रचलित लॉटरी एजेंसी है.
Asianet News की एक खबर के अनुसार, आरोपी बाहर बेचने के लिए एजेंसी से लॉटरी खरीदता था. राजेश द्वारा बेची गई लॉटरियों को इनाम नहीं मिल पा रहा था. इस वजह से वो परेशान था. इसको लेकर उसकी दुकान के मालिक से भी बहस हो चुकी थी. इसी के चलते उसने गुस्से में दुकान में आग लगा दी.
यह भी पढ़ें… एमके स्टालिन और योगी आदित्यनाथ ने हिंदी भाषी लोगों को लेकर नहीं दिए ये बयान, फर्जी है ये पोस्ट
The New Indian Express की खबर में स्थानीय लोगों के हवाले से बताया गया है कि राजेश का मनोवैज्ञानिक बीमारी का इलाज भी चल रहा है. घटना से पहले फेसबुक लाइव में उसने लॉटरी एजेंसी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि हम लोगों को असली साम्यवाद (communism) की जरूरत है, न कि पूंजीवाद की.
इस बारे में हमने स्थानीय पुलिस से भी बात की. इलाके के SHO प्रवीण एसबी ने हमें बताया यह हमला किसी प्रवासी मजदूर के खिलाफ नहीं हुआ है. पुलिस की जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है. पुलिस का भी यही कहना है कि यह घटना व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा है.
हमारी पड़ताल से यह स्पष्ट हो जाता है कि वीडियो तमिलनाडु का नहीं, बल्कि केरल का है. इस घटना का प्रवासी बिहारियों वाले मामले से कोई संबंध नहीं है. वीडियो को झूठे दावे के साथ वायरल किया जा रहा है.
Our Sources
Report of Mathrubhumi, published on March 4, 2023
Video of Asianet News, uploaded on March 4, 2023
Telephonic conversation with SHO PRAVEEN.S.B, Hill Palace PS, Tripunithura
केरल से सबलू थॉमस के इनपुट्स के साथ
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
June 12, 2024
Komal Singh
April 23, 2024
Neha Verma
September 11, 2021