Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये वड़ोदरा में रामनवमी के मौके पर हुई पत्थरबाजी के बाद का नज़ारा है।

वायरल वीडियो सितंबर 2022 में भी एक अन्य दावे के साथ शेयर किया गया था। उस वक्त Newschecker ने अपनी पड़ताल में पाया था कि वीडियो हैदराबाद का है। इसके लिए हमने Invid टूल की मदद से वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम बनाए। इसके बाद एक कीफ्रेम को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें यह वीडियो 28 अगस्त 2022 के एक ट्वीट में मिला। इस ट्वीट में लिखा था कि हैदराबाद पुलिस ने बीजेपी मंत्री टी राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवा मुस्लिमों को घर से गिरफ्तार किया और उनकी लाठियों से पिटाई की।

कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें 25 अगस्त 2022 की The News Minute की एक रिपोर्ट मिली। इसमें वायरल वीडियो का एक फ्रेम देखा जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2022 में निष्कासित बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को मिली जमानत के खिलाफ कुछ युवक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद 24 अगस्त 2022 की रात को हैदराबाद पुलिस ने कई युवाओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें हिरासत में लिया था। इन लोगों पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने के आरोप थे।
हमें एनडीटीवी और आजतक द्वारा अगस्त 2022 में प्रकाशित की गई रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो का अंश देखा जा सकता है। इन रिपोर्ट्स में भी बताया गया है कि वीडियो हैदराबाद में राजा सिंह के खिलाफ भड़के विरोध प्रदर्शन का है।
इस तरह हमारी पड़ताल में यह साबित हो जाता है कि वायरल वीडियो वड़ोदरा का नहीं, बल्कि तेलंगाना का है। वीडियो को रामनवमी से जोड़कर भ्रामक दावा किया गया है।
Our Sources
Tweet by 5Pillarsuk in August 2022
Report of The News Minute, published on August 25, 2022
Report of AajTak & NDTV, published on August 25, 2022
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Runjay Kumar
March 20, 2024
Saurabh Pandey
April 2, 2023
Pragya Shukla
April 22, 2021