Fact Check
Weekly Wrap: मणिपुर हिंसा, चंद्रयान 3, सीमा हैदर और संगीता फोगाट से जुड़े टॉप 5 फैक्ट चेक
सोशल मीडिया पर इस हफ्ते मणिपुर हिंसा को लेकर कई पोस्ट वायरल होते देखे गए। एक पोस्ट शेयर कर दावा किया गया कि मणिपुर में कुछ नग्न महिलाएं पुलिस को खदेड़ रही हैं। चंद्रयान 3 की लांचिंग को लेकर भी एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के जरिए कहा जाने लगा कि प्लेन में बैठे एक व्यक्ति ने इसका एक वीडियो शूट कर लिया था। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि सीमा हैदर पाकिस्तानी सेना में मेजर है। पहलवान संगीता फोगाट को लेकर भी एक दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पोस्ट को शेयर करते हुए यह दावा किया गया कि हंगरी में हुई प्रतियोगिता में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह कई अन्य मामलों पर इस सप्ताह वायरल हुए टॉप 5 फर्जी खबरों का सच इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

यूपी में किन्नरों के नग्न विरोध प्रदर्शन का वीडियो मणिपुर का बताकर वायरल
पुलिस को नग्नावस्था में डंडों से मारकर भगाती कुछ महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्ट को शेयर कर कहा जाने लगा कि यह वीडियो मणिपुर का है। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

चंद्रयान 3 की लांचिंग का बताकर वायरल हुआ SpaceX Falcon 9 का वीडियो
सोशल मीडिया पर एक राकेट का वीडियो वायरल हो गया। पोस्ट शेयर कर दावा किया गया कि यह वायुयान से यात्रा कर रहे एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया चंद्रयान 3 का वीडियो है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या पाकिस्तानी सेना में मेजर है सीमा हैदर? यहां पढ़ें सच
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर कर दावा किया गया कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पाकिस्तानी सेना में मेजर है। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

पहलवान संगीता फोगाट को मिली हंगरी में हार? यहां जानें सच
सोशल मीडिया पर संगीता फोगाट की एक तस्वीर के जरिए दावा किया जाने लगा कि हंगरी में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

जापान में पानी में बहती गाड़ियों का वीडियो पंजाब का बताकर वायरल
पानी में बहती गाड़ियों के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि यह पंजाब में आई बाढ़ का वीडियो है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in