Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
बीते शनिवार को हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले के बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया। इसके बाद इजराइल ने हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। अभी भी दोनों तरफ से हमले लगातार जारी हैं। इस संघर्ष को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फर्जी खबरें वायरल हो रही हैं। एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि हमास ने इजराइल के जंगी जहाजों को मिसाइल से मार गिराया। पैराशूट के जरिए एक बिल्डिंग पर उतरते कुछ लोगों के वीडियो को शेयर कर इसे इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष का बताया जाने लगा। सीरिया की एक मस्जिद को बम से उड़ाए जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि इजराइल ने बम से एक फिलिस्तीनी मस्जिद को उड़ा दिया। एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इसी तरह कई अन्य मामलों पर इस सप्ताह वायरल हुए टॉप 5 फर्जी दावों का सच इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो के जरिए दावा किया कि गाजा में फिलिस्तीनियों ने इजराइली जंगी हेलीकॉप्टरों को मार गिराया। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि यह वीडियो इजराइल पर हमले के लिए गाज़ा से पैराशूट के जरिए दाखिल हुए हमास लड़ाकों का है। हमारी जांच में वीडियो के साथ किया गया दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि इजराइल ने फिलिस्तीन में एक मस्जिद को बम से उड़ा दिया। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन कांग्रेस में शामिल हो गई हैं, और वह वड़ोदरा से संसद का चुनाव लड़ेंगी। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि KBC में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘घोषणा मशीन’ बताया गया। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
Komal Singh
November 9, 2023
JP Tripathi
October 21, 2023
Raushan Thakur
October 19, 2023