Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर इस हफ्ते कई फर्जी दावे शेयर किए गए। राहुल गांधी के एक वीडियो को शेयर कर कहा जाने लगा कि उन्होंने पीएम मोदी की जीत का दावा किया है। एक वीडियो के जरिए दावा किया गया कि पंजाब में लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की पिटाई कर दी। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि उन्होंने सार्वजनिक मंच पर इस बात को स्वीकार किया है कि संघ आरक्षण विरोधी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की पीएम मोदी से मुलाक़ात की एक तस्वीर वायरल हो गई। तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि चुनाव में हार की आशंका से घबराकर उन्होंने पीएम मोदी से मुलाक़ात की है। जीप के ऊपर बंधी गाय के वीडियो को शेयर कर दावा गया कि कर्नाटक में मुस्लिम सरेआम गोहत्या कर रहे हैं। हालांकि, हमारी जांच में ये दावे फर्जी साबित हुए।

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो गया। दावे के मुताबिक, राहुल गाँधी ने कहा कि 4 जून 2024 को नरेंद्र मोदी देश के पीएम बनने वाले हैं। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और पीएम मोदी की मुलाक़ात की एक तस्वीर वायरल हो गई। पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि चुनाव में हार की आशंका से अखिलेश ने मोदी से मुलाक़ात की है। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि मोहन भागवत ने संघ को आरक्षण विरोधी कहा है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला हुआ है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि कर्नाटक में मुस्लिम लोग सरेआम गोहत्या कर रहे हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
Shaminder Singh
May 16, 2024
Pankaj Menon
April 22, 2025
Komal Singh
July 2, 2024