Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर इस हफ्ते राजनीति से जुड़ी कई फर्जी ख़बरें वायरल हुईं। एक वीडियो क्लिप शेयर कर दावा किया जाने लगा कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के पक्ष में बयान दिया है। AI की मदद से बनाई गई पीएम मोदी की एक तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स ने सच मानकर शेयर करना शुरू कर दिया। एक अन्य पोस्ट के जरिये दावा किया गया कि आरएसएस ने एक पत्र जारी कर कहा है कि हिंदू युवा, मुस्लिम लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराएं। इसी तरह कई अन्य मुद्दों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने फर्जी दावे शेयर किए, जिनका फैक्ट चेक इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये दावा किया गया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खालिस्तान की मांग करने वाले अमृतपाल का समर्थन किया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि आरएसएस ने हिंदू युवाओं से अपील की है कि वह मुस्लिम लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाएं और धर्म परिवर्तन कराएं। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी डॉक्टर की वेशभूषा में माइक्रोस्कोप में झांक रहे हैं, जहां वे लेंस और आंख का मिलान तक नहीं कर पा रहे हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए दावा किया गया कि अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के बाद, यूपी पुलिस ने उमेश पाल की हत्या के आरोपी गुड्डू मुस्लिम को भी ढेर कर दिया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिये दावा किया गया कि सुब्रमण्यम स्वामी हैदराबाद एयरपोर्ट से अपनी बेटी और नवासी को हज के लिए रवाना कर रहे हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
JP Tripathi
June 22, 2024
JP Tripathi
June 8, 2024
JP Tripathi
June 2, 2024